
1 / 10
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ लोगों का दिमाग बाकियों से काफी अलग और तेज होता है. यह लोग अपने दिमाग के बल से बड़ी से बड़ी मुश्किलें हल कर सकते हैं. यह लोग स्वभाव से बड़े चालाक और मास्टरमाइंड टाइप वाले व्यक्ति होते हैं.

2 / 10
अंक ज्योतिष व्यक्ति के जीवन के बारे में कई रहस्य खोल सकता है. न्यूमरलॉजी में मूलांक का विशेष महत्व है, जिसके जरिए आप काफी कुछ पता लगा सकते हैं. इसको पर्सनालिटी नंबर भी कहा जाता है. यह आपके व्यक्तित्व से जुड़े कई रहत्य खोलता है. (Credit- Pinterest)

3 / 10
हर अंक की अपनी खास ऊर्जा होती है. लेकिन कुछ अंक बहुत खास होते हैं, जिन्हें मास्टर नंबर कहते हैं. ये हैं 11, 22 और 33. इनमें जन्मे लोग बहुत बुद्धिमान, रणनीतिक और सफल होते हैं. इनके अंदर विशेष बुद्धि होती है और इन्हें अपनी बुद्धि के बल से ही जीवन में बढ़ोत्तरी मिलती है. (Credit- Pinterest)

4 / 10
इसे केलकुलेट करने के लिए अपनी पूरी जन्म तारीख लें, जैसे 15 अगस्त 1990. सभी अंकों को जोड़ें: 1+5+0+8+1+9+9+0 = 33. अगर जोड़ 11, 22 या 33 आए तो इसे मास्टर नंबर मानें, एक अंक में न बदलें. ये मास्टर नंबर जीवन पथ संख्या (लाइफ पाथ) में आए तो व्यक्ति में विशेष शक्ति होती है. (Credit- Pinterest)

5 / 10
इन नंबरों वाले लोग असली मास्टरमाइंड होते हैं. वे कोई भी काम करने से पहले पूरा खेल सोच लेते हैं. उनकी सोच बहुत गहरी और दूरदर्शी होती है. वे दूसरों से पहले खतरे और मौके देख लेते हैं. जल्दबाजी नहीं करते, बल्कि हर कदम सोच-समझकर उठाते हैं. यही वजह है कि वे चालाकी से कामयाबी पाते हैं. (Credit- Pinterest)

6 / 10
हर नंबर का अपना महत्व होता है. जैसे कि मास्टर नंबर 11 वाले लोग बहुत सहज और क्रिएटिव होते हैं. वे स्पिरिचुअल, कला, काउंसलिंग या लीडरशिप में सफल होते हैं. यह लोग भावुक भी होते हैं. क्योंकि 11 से इनका मूलांक 2 बनता है, जिन पर चंद्रदेव का खास प्रभाव होता है. इनका इन्ट्यूशन काफी तेज होता है. (Credit- Pinterest)

7 / 10
मास्टर नंबर 22 को मास्टर बिल्डर कहते हैं. ये लोग बड़े सपनों को हकीकत में बदलते हैं. बिजनेस, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या बड़े प्रोजेक्ट में ये चमकते हैं. अगर आपका भी मास्टर नंबर 22 है, तो आपको इसी तरह के किसी प्रोफेशन में अपना करियर बनाना चाहिए. इससे आपको खूब तरक्की मिलेगी. (Credit- Pinterest)

8 / 10
मास्टर नंबर 33 वाले लोग शिक्षक, हीलर या समाज सेवा में महान काम करते हैं. उनकी करुणा और समझ बहुत ऊंची होती है. ये लोग चुनौतियों का सामना करते हैं, लेकिन मेहनत से करियर की बुलंदियों पर पहुंचते हैं. कई बड़े नेता और सफल व्यक्ति इन नंबरों के होते हैं. (Credit- Pinterest)

9 / 10
अगर आपकी जन्म तारीख से 11, 22 या 33 निकलता है, तो आपमें मास्टरमाइंड की शक्ति है. अपनी सोच का सही इस्तेमाल करें, धैर्य रखें और बड़ा सोचें. सफलता जरूर मिलेगी. न्यूमेरोलॉजी हमें बताती है कि अंक हमारी किस्मत को प्रभावित करते हैं, लेकिन मेहनत और समझदारी से हम उसे और बेहतर बना सकते हैं. (Credit- Pinterest)

10 / 10
Disclaimer: यह लेख ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारियों की मदद से लिखा गया है. News24 इसमें बताए गए तथ्यों की पुष्टी नहीं करता. (Credit- Pinterest)