
1 / 8
Daayra Movie 1996 Story: कुछ फिल्में सामाजिक प्रथाओं पर इतना सटीक चोट करती है, जिससे आपके आंखों के सामने समाज का असली चेहरा सामने आ जाता है. ऐसी ही 1996 में एक फिल्म बनी, जिसमें औरतों की दुर्दशा के बारे में दिखाया गया. मजे की बात यह थी कि इसमें बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब एक पुरुष एक्टर ने जीता था.

2 / 8
कुछ फिल्म सामाजिक प्रथाओं पर चोट करने के लिए बनाई जाती हैं. ऐसी ही 1996 में फिल्म दायरा (Daayra/The Square Circle) आई, जिसमें औरतों से जुड़ी दुर्दशा को खुलकर दिखाया गया. इसमें औरत किरदार एक पुरुष ने निभाया था और पितृसत्ता पर वार किया गया.

3 / 8
यह 1996 में रिलीज हुई थी और इसकी लंबाई लगभग 1 घंटे 47 मिनट है. इस फिल्म में मेल एक्टर निर्मल पांडे ने महिला किरदार निभाया और फ्रांस के वैलेंसिएन्स फिल्म फेस्टिवल में 'बेस्ट एक्ट्रेस' अवॉर्ड जीता. वे दुनिया के इकलौते मर्द हैं जिन्हें ऐसा अवॉर्ड मिला.

4 / 8
फिल्म की कहानी एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है. वह बलात्कार का शिकार होती है और समाज से ठुकराई जाती है. समाज उसे अपनाता नहीं, बल्कि तिरस्कार करता है. ऐसे में एक ट्रांसवेस्टाइट (हिजड़ा) व्यक्ति उसे बचाता है और उसकी मदद करता है.

5 / 8
दोनों के बीच एक अजीब लेकिन गहरा रिश्ता बनता है. यह फिल्म औरतों पर होने वाले अत्याचार, बलात्कार, समाज का क्रूर व्यवहार और उनकी मजबूरी को दिखाती है. कहानी बहुत भावुक और सोचने पर मजबूर करने वाली है. फिल्म में हिजड़े का किरदार निर्मल पांडे ने निभाया है.

6 / 8
निर्मल पांडे ने हिजड़े के किरदार में इतनी बारीकी से अभिनय किया कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वे साड़ी पहनकर, बिंदिया लगाकर, औरतों जैसी अदाएं करके नजर आते हैं. उनकी एक्टिंग इतनी सच्ची है कि दर्शक भूल जाते हैं कि यह कोई मर्द है. सोनाली कुलकर्णी ने भी पीड़ित लड़की का रोल बहुत अच्छे से निभाया.

7 / 8
यह फिल्म औरत की दुर्दशा को बहुत गहराई से दिखाती है. बलात्कार के बाद लड़की की जिंदगी कैसे बर्बाद हो जाती है, समाज कैसे उसे दोषी ठहराता है, यह सब देखकर मन दुखी हो जाता है. लेकिन हिजड़े का साथ और उसका संघर्ष उम्मीद की किरण दिखाता है.

8 / 8
फिल्म में संगीत भी कमाल का है, जो भावनाओं को और गहरा करता है. निर्मल पांडे का यह रोल इतिहास रच गया. फिल्म में अमोल पालेकर ने निर्देशन में कमाल किया. फिल्म समय से बहुत आगे थी और आज भी प्रासंगिक है. अगर आप औरतों के दर्द और समाज की सच्चाई देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें.