
1 / 7
OTT Psychological Thriller Film Accused: आज आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने ओटीटी पर आते ही धाक जमा ली. इसकी कहानी और क्लाइमैक्स ऐसा है कि किसी का भी दिमाग हिला देगा. इसने 'धुरंधर' को भी पछाड़ दिया है.

2 / 7
ओटीटी पर एक्शन, रोमांस, थ्रिल और क्राइम फिल्मों और सीरीज का दबदबा देखने के लिए मिलता है. यहां हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें कुछ तो ओटीटी पर आते ही छा जाती हैं. यहां हर जॉनर की फिल्में छाई रहती हैं. वहीं, इस बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का बोलबाला ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर देखने के लिए मिल रहा है. (Photo- Youtube)

3 / 7
इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के रिलीज होते ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और ‘तेरे इश्क में’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. निर्देशक अनुभूति कश्यप एक बार फिर से नई और हटकर कहानी लेकर आए हैं. इसमें दो महिलाओं के बीच की कहानी देखने के लिए मिल रही है.(Photo- Youtube)

4 / 7
दरअसल, जिस फिल्म की बात की जा रही है वो कोई और नहीं बल्कि 'अक्यूज्ड' है. निर्देशक अनुभूति कश्यप ने इसके पहले 'डॉक्टर जी' जैसी फिल्मों को निर्देशन कर चुके हैं. अब वह एक बार फिर से 'अक्यूज्ड' में नई कहानी को लेकर चर्चा में हैं. (Photo- Youtube)

5 / 7
'अक्यूज्ड' की कहानी की बात की जाए तो इसमें दो महिलाओं गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) और मीरा (प्रतिभा रांटा) की स्टोरी को दिखाया गया है. इसकी कहानी दोनों महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. ये लेस्बियन कपल भी हैं. गीतिका एक सफल डॉक्टर होती हैं, जो अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ रही होती हैं. (Photo- Youtube)

6 / 7
कहानी में नया मोड़ तब आता है जब गीतिका और मीरा अपनी खुशहाल जिंदगी में एक बच्चा गोद लेने का फैसला करते हैं लेकिन जिस दिन वो इस खुशी का ऐलान करते हैं. ठीक उसके अगले दिन गीतिका की दुनिया उजड़ने लगती है. एक और नया मोड़ तब आता है जब गीतिका पर एक शख्स सेक्सुअल हैरेसमेंट का गंभीर आरोप लगा देता है. (Photo- Youtube)

7 / 7
'अक्यूज्ड' का क्लाइमैक्स ऐसा है कि किसी का भी दिमाग हिला देगा. फिल्म की कहानी एक्टर्स की एक्टिंग पर टिकी होती है. लेकिन डार्क थ्रिलर के जैसा नहीं है. फिल्म ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है. ये नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म का सस्पेंस कमाल का है. इसने 'धुरंधर' को भी पछाड़ दिया है. (Photo- Youtube)