
1 / 8
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. नोएडा की रहने वाली 33 साल की पुर्व मिस पुणे और कंटेंट क्रिएटर ट्विशा शर्मा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. उनके परिवार ने ट्विशा के वकील पति समर्थ सिंह और उनकी सास (रिटायर्ड जिला जज) गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक क्रूरता और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं. मध्य प्रदेश में पुलिस ने पूर्व जज और पेशे से वकील उनके बेटे के खिलाफ दहेड उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है.
रिटायर्ड जज और बेटे पर हत्या का आरोप

2 / 8
हालांकि अब तक हुई जांच से हालांकि, अब तक हुई जांच से असंतुष्ट और दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में दोबारा पोस्टमार्टम करवाए जाने की मांग को लेकर मृतक के परिजन ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया. रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर बहू ट्विशा शर्मा की हत्या का आरोप है.
कैसे हुई थी ट्विशा की समर्थ से मुलाकात?

3 / 8
जानकारी के अनुसार, 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए ट्विशा शर्मा की मुलाकात भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी. इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली. एक अधिकारी ने बताया कि 12 मई को 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव कटारा हिल्स इलाके स्थित पति के घर में फंदे से लटका मिला था. उन्होंने बताया कि पति समर्थ सिंह और उनकी मां रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह, ट्विशा को अस्पताल लेकर पहुंचे थे. लेकिन डॉक्टरों ने ट्विशा को मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल में ट्विशा मृत घोषित

4 / 8
अस्पताल ने रात करीब 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। SIT के प्रमुख बनाए गए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रजनीश कश्यप ने पीटीआई को बताया कि दहेज हत्या और उत्पीड़न से संबंधित भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत समर्थ सिंह, उसके पिता और मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
कौन थी ट्विशा शर्मा?

5 / 8
ट्विशा शर्मा 33 साल की कंटेंट क्रिएटर और पूर्व ब्यूटी पेजेंट विनर थीं. उन्हें मिस पुणे का खिताब भी मिल चुका है. उनके दोस्तों और फॉलोअर्स ने उन्हें आत्मविश्वासी, महत्वकांक्षी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बताया है. पिछले साल दिसंबर में वकील समर्थ सिंह से शादी करने के बाद वह भोपाल चली गईं. उनके परिवार के मुताबिक, शुरुआत में ट्विशा खुश नजर आती थीं, लेकिन जल्दी ही उन्हें अपने ससुराल में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

6 / 8
कटारा हिल्स पुलिस थाने के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार दुबे ने कहा कि नोएडा की निवासी ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. रिश्तेदारों ने दावा किया है कि वह मंगलवार रात करीब 10 बजे तक फोन पर उनके संपर्क में थी. ट्विशा के रिश्तेदारों के अनुसार, वह भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती थी. अधिकारियों ने बताया कि एसआईटी दहेज उत्पीड़न, शारीरिक प्रताड़ना और शर्मा की मौत के बाद सबूतों को नष्ट करने के कथित प्रयासों सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच करेगी.
दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग

7 / 8
न्याय की मांग को लेकर रविवार 17 मई की दोपहर को ट्विशा के परिजन ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया. दोबारा पोस्टमार्टम करवाए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों से बात की. मृतक के पिता और भाई ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिला है.
पीड़ित परिवार कर रहा कार्रवाई की मांग

8 / 8
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने बेटी के शव का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली में स्थित एम्स में कराने और मामले की सुनवाई राज्य की किसी अन्य अदालत में ट्रांसफर किए जाने की मांग की. ट्विशा के परिवार और रिश्तेदार पिछले दो दिनों से कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दे रहे हैं. पीड़ित परिवार गिरिबाला सिंह और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.