कौन है ईरान का सबसे अमीर आदमी, जिसके पास है अरबों की संपत्ति; जानिए कितनी है नेटवर्थ

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण पूरे देश में एनर्जी क्राइसिस दिखाई दे रहा है. वहीं, इस वक्त ईरान खुद बारूद के ढेर पर है और युद्ध की मार झेल रहा है. लेकिन जब ईरान का नाम आता है तो जेहन में तेल के कुएं और खनिज संपदा की तस्वीर उभरती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस देश का सबसे रईस शख्त कोई तेल माफिया नहीं बल्कि सिलिकॉन वैली का एक टेक दिग्गज है?

pierre omidyar iranian (1)
1 / 6

विज्ञापन

पियरे ओमिडयार की नेटवर्थ की चर्चा

पियरे ओमिडयार की नेटवर्थ की चर्चा 2 / 6

दरअसल, ईरान में ईबे के संस्थापक पियरे ओमिडयार ने तकनीक के दम पर वैश्किव स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. मौजूदा युद्ध के माहौल में जहां ईरान की अर्थव्यवस्था चर्चा में है, वहीं पियरे ओमिडयार की नेटवर्थ की भी खूब चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

कौन है ईरान के सबसे अमीर शख्स?

कौन है ईरान के सबसे अमीर शख्स?3 / 6

ईरानी मूल के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पियरे ओमिडयार का नाम सबसे ऊपर है. 58 साल के पियरे ईबे (eBay) के संस्थापक हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में से एक है. आपको बता दें कि पियरे के माता-पिता ईरानी हैं और पियरे का जन्म पेरिस में हुआ और वह अमेरिका में रहते हैं. उनकी मां एक प्रसिद्ध शिक्षाविद और पिता एक डॉक्टर रहे हैं. पियरे ने अपनी काबिलियत के दम पर अमेरिका की टेक दुनिया में अपना सिक्का जमाया और आज वे ईरानी मूल के सबसे सफल बिजनेसमैन माने जाते हैं.

पियरे ने तकनीक की दुनिया से बनाई अकूत संपत्ति

पियरे ने तकनीक की दुनिया से बनाई अकूत संपत्ति4 / 6

ईरान की पहचान अक्सर कच्चे तेल और गैस के भंडार से जुड़ी होती है, वहीं पियरे ने अपनी संपत्ति डिजिटल प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी के जरिए बनाई है. साल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, पियरे ओमिडयार की कुल संपत्ति लगभग 11.8 बिलियन डॉलर आंकी गई है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया टेक्नोलॉजी स्टॉक्स और वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में उनकी हिस्सेदारी है. उन्होंने ईबे के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी अपने निवेश का विस्तार किया है, जिससे उनकी नेटवर्थ लगातार बढ़ती गई.

विज्ञापन

दान के कामों में हमेशा आगे रहे पियरे

दान के कामों में हमेशा आगे रहे पियरे5 / 6

बिजनेस के अलावा पियरे अपनी दरियादिली के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं. साल 2004 में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 'ओमिडयार नेटवर्क' की शुरुआत की थी. यह एक ऐसी संस्था है जो दुनिया भर में सामाजिक सुधार के कार्यों के लिए निवेश करती है. अब तक यह संस्था सामाजिक कार्यों के लिए 1.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का दान दे चुकी है. पियरे की समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता इसी बात से झलकती है कि वे दुनिया के सबसे बड़े दानवीर समूहों का हिस्सा हैं.

मीडिया और रियल स्टेट में भी किया निवेश

मीडिया और रियल स्टेट में भी किया निवेश6 / 6

पियरे ओमिडयार सिर्फ ईबे तक ही सीमित नहीं हैं. उन्होंने निवेश की दुनिया में अपने हाथ काफी लंबे किए हैं. उन्होंने 'फर्स्ट लुक मीडिया' की स्थापनी की जो 'द इंटरसेप्ट' जैसे प्रसिद्ध मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित करता है. इसके अलावा उन्होंने कैलिफोर्निया और मैक्सिको जैसे इलाकों में आलीशान लग्जरी रिसॉर्ट्स में भी भारी निवेश किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन