दुनिया में किस देश के पास है सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार? भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है. इस बीच यूरेनियम की मांग भी बढ़ रही है. परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम सबसे जरूरी संसाधनों में से एक है, जिसका रणनीतिक और आर्थिक महत्व भी बहुत ज्यादा है. यही कारण है कि वैश्विक स्तर पर यूरेनियम भंडार को लेकर एक बार फिर से कंपटीशन तेज हो गया है.

URANIUM (1)
1 / 9

विज्ञापन

किस देश के पास है सबसे ज्यादा यूरेनियम?

किस देश के पास है सबसे ज्यादा यूरेनियम?2 / 9

वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन 2023 और IAEA की 2024 की एक रिपोर्ट के आधार पर सबसे यूरेनियम भंडार वाले देशों के बारे में जानकारी दी गई है. जिसमें कुछ गिने-चुने देश ही अपनी जगह बनाए हुए हैं. आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया के किन देशों में सबसे ज्यादा यूरेनियम है और भारत और पाकिस्तान इस लिस्ट में किस नंबर पर हैं. (फोटो- @Pinterest)

विज्ञापन

क्यों है महत्वपूर्ण यूरेनियम?

क्यों है महत्वपूर्ण यूरेनियम?3 / 9

दरअसल, यूरेनियम एनर्जी के लिए बेहद अहम सोर्स है. आपको बता दें कि 1 किलो यूरेनियम से करीब 88 टन कोयले के बराबर ऊर्जा पैदा की जा सकती है. आमतौर पर इसे यूरेनाइट जैसे खनिजों से निकाला जाता है. (फोटो- @Pinterest)

ऑस्ट्रेलिया के पास है सबसे ज्यादा यूरेनियम भंडार

ऑस्ट्रेलिया के पास है सबसे ज्यादा यूरेनियम भंडार4 / 9

यूरेनियम भंडार के मामले में ऑस्ट्रेलिया दुनिया में पहले स्थान पर आता है. यहां करीब 1.67 मिलियन टन यूरेनियम मौजूद है, जो वैश्विक भंडार का लगभग 28 प्रतिशत है. वहीं, इसके प्रमुख भंडार ओलंपिक डैम, रेंजर और बेवर्ली जैसे इलाकों में है. खास बात यह है कि इतना बड़ा भंडार होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया खुद परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम नहीं चलता है. (फोटो- @Pinterest)

विज्ञापन

कजाकिस्तान और कनाडा भी है लिस्ट में शामिल

कजाकिस्तान और कनाडा भी है लिस्ट में शामिल5 / 9

इस लिस्ट में कजाकिस्तान दूसरे नंबर पर है. कजाकिस्तान के पास करीब 8.13 लाख टन यूरेनियम है. यह न सिर्प एशिया में सबसे बड़ा भंडार वाला देश है, बल्कि पिछले एक दशक से दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक भी बना हुआ है. वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कनाडा है, जहां 5.82 लाख टन यूरेनियम भंडार है. यहां का अथाबास्का बेसिन दुनिया के सबसे हाई क्वालिटी वाले यूरेनियम के लिए जाना जाता है, जिससे यह वैश्विक सप्लाई में बहुत अहम भूमिका भी निभाता है. (फोटो- @Pinterest)

अफ्रीका का नामीबिया भी लिस्ट में शामिल

अफ्रीका का नामीबिया भी लिस्ट में शामिल6 / 9

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है नामीबिया. यह अफ्रीका का सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार वाला देश माना जाता है. यहां करीब 4.97 लाख टन यूरेनियम है और इसकी अर्थव्यवस्था में खनन का बड़ा योगदान है. (फोटो- @Pinterest)

विज्ञापन

रूस को भी मिली जगह

रूस को भी मिली जगह7 / 9

वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन 2023 और IAEA की 2024 की रिपोर्ट में रूस भी शामिल है. रूस इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है. रूस के पास लगभग 4.76 लाख टन यूरेनियम भंडार है. रूस अपने परमाणु ऊर्जा और निर्यात परियोजनाओं के लिए इसका इस्तेमाल करता है. (फोटो- @Pinterest)

क्या है भारत की स्थिति?

क्या है भारत की स्थिति?8 / 9

यूरेनियम भंडार के मामले में भारत थोड़ा पीछे हैं और टॉप 10 देशों में शामिल नहीं है. लेकिन फिर भी भारत करीब 1.7 लाख टन यूरेनियम भंडार के साथ दुनिया में 13वें स्थान पर है. वहीं, भारत के ज्यादातर भंडार आंध्र प्रदेश और झारखंड में पाए जाते हैं. (फोटो- @Pinterest)

विज्ञापन

पाकिस्तान लिस्ट में कहां है?

पाकिस्तान लिस्ट में कहां है?9 / 9

पाकिस्तान इस लिस्ट में तो और भी नीचे लुढ़क चुका है. पाकिस्तान की स्थिति दयनीय है और वो इस लिस्ट में 16वें स्थान पर है. (फोटो- @Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन