बीफ एक्सपोर्ट के मामले में नंबर-1 है दुनिया का ये देश, लिस्ट में भारत भी शामिल; हर साल इतना मांस करता है निर्यात

दुनिया भर में बीफ यानी गौमांस का धंधा तेजी से बढ़ रहा है. बीफ अब ग्लोबल मीट इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा बन चुका है. वहीं, कुल मांस खपत में बीफ की हिस्सेदारी करीब 24 प्रतिशत बताई जाती है. ऐसे में यह सवाल भी उठने लगता है कि कौन सा देश सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट करता है और इस लिस्ट में भारत की क्या स्थिति है.

BEEF.jpg (1)
1 / 6

विज्ञापन

दुनिया में हो रही गौमांस की बिक्री

दुनिया में हो रही गौमांस की बिक्री2 / 6

इसके अलावा भारत में गौमांस को लेकर चल रही बहस और सुप्रीम कोर्ट में बैन की मांग ने इस मुद्दे को और संवेदनशील बना दिया है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया का कौन सा देश सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट करता है और इसमें भारत कौन से नंबर पर आता है?

विज्ञापन

दुनिया में कौन सा देश करता है ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट?

दुनिया में कौन सा देश करता है ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट?3 / 6

ग्लोबल डाटा के अनुसार, ब्राजील दुनिया का सबसे बड़ा बीफ एक्सपोर्टर है. 2025 के आंकड़ों के अनुसार, ब्राजील करीब 3.8 मिलियन टन बीफ का निर्यात करता है. कम लागत में बड़े पैमाने पर उत्पादन इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसकी वजह से यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार आगे बना हुआ है.

दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन से देश?

दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन से देश?4 / 6

ब्राजील के बाद बीफ एक्सपोर्टिंग में दूसरे और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और भारत का नाम आता है. ऑस्ट्रेलिया लगभग 1.96 मिलियन टन बीफ एक्सपोर्ट करता है और एशियाई बाजार में इसकी मजबूत पकड़ है. वहीं, तीसरे स्थान पर भारत आता है, जो मुख्य रूप से काराबीफ का निर्यात करता है. भारत का निर्यात करीब 1.5 मिलियन टन के आस-पास बताया जाता है और इसके बड़े बाजार मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में है.

विज्ञापन

संयुक्त राज्य अमेरिका किस नंबर पर?

संयुक्त राज्य अमेरिका किस नंबर पर?5 / 6

वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. हालांकि अमेरिका न सिर्फ बड़ा निर्यातक है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में भी शामिल है. इसके अलावा अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, कनाडा और उरुग्वे जैसे देश भी ग्लोबल बीफ मार्केट में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं.

बीफ खपत में क्या है दुनिया का हाल?

बीफ खपत में क्या है दुनिया का हाल?6 / 6

बीफ खपत के मामले में अर्जेंटीना सबसे आगे है, जहां प्रति व्यक्ति खपत काफी ज्यादा है. इसके बाद अमेरिका का नंबर आता है. वहीं, चीन दुनिया का सबसे बड़ा आयातक देश है जो ब्राजील और अर्जेंटीना से बड़ी मात्रा में बीफ खरीदता है. इसके अलावा भारत की खास बात यह है कि यहां बीफ को लेकर कानूनी स्थिति सभी राज्यों में अलग-अलग है. देश के ज्यादातर हिस्सों में गौमांस पर प्रतिबंध है, लेकिन असम, केरल और गोवा जैसे कुछ राज्यों में इसकी खपत और बिक्री की अनुमति है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन