एनर्जी क्राइसिस से बाहर निकालेगा कोयला? जानिए किस देश में है सबसे ज्यादा कोयला

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण दुनिया के कई देशों में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं. जिसका असर अब भारत में भी दिखाई दे रहा है. इस बीच एक बार फिर से लोगों का ध्यान वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोत की ओर जाने लगा है. कोयला जो एक पारंपरिक ईंधन माना जाता है और अब यह वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़ बन गया है. तो आज हम जानेंगे कि दुनिया में कौन सा देश सबसे ज्यादा कोयले का उत्पादन करता है.

COAL.jpg
1 / 7

विज्ञापन

कोयला उत्पादन में कौन सा देश पहले नंबर पर?

कोयला उत्पादन में कौन सा देश पहले नंबर पर?2 / 7

कोयला उत्पादन में वैसे तो बहुत से देश शामिल हैं. जिसमें सबसे पहला नंबर आता है चीन का. जी हां चीन दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है. यह कुल वैश्विक उत्पादन में 50% से ज्यादा का योगदान देता है. इससे यह वैश्विक कोयला बाजार में एक बड़ा खिलाड़ी बन चुका है.

विज्ञापन

भारत किस स्थान पर?

भारत किस स्थान पर?3 / 7

वहीं, कोयला उत्पादन देशों में दूसरा स्थान भारत का है. भारत बिजली बनाने के लिए कोयले पर काफी ज्यादा निर्भर है. भारत की बिजली सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा अभी भी कोयले से ही चलने वाले थर्मल प्लांट से आता है.

पूरे एशिया को कौन सा देश करता है कोयले की सप्लाई

पूरे एशिया को कौन सा देश करता है कोयले की सप्लाई4 / 7

एशिया में कोयले की सबसे बड़ी आपूर्ति करने वाला देश इंडोनेशिया है. यह न केवल पूरे एशिया के लिए एक प्रमुख निर्यातक है, बल्कि चीन और भारत जैसे देशों को अपनी भारी ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में कोयला भेजता है.

विज्ञापन

संयुक्त राज्य अमेरिका भी शीर्ष कोयला उत्पादकों में से एक

संयुक्त राज्य अमेरिका भी शीर्ष कोयला उत्पादकों में से एक5 / 7

वहीं, दूसरी ओर संयुक्त राज्य अमेरिका भी शीर्ष कोयला उत्पादकों में से एक है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया भी अपनी उच्च गुणवत्ता वाले कोयले के एक्सपोर्ट के लिए जाना जाता है.

चीन की कोयले पर है पर है ज्यादा निर्भरता

चीन की कोयले पर है पर है ज्यादा निर्भरता6 / 7

चीन का भारी कोयला उत्पादन उसके बड़े प्राकृतिक भंडार और भारी औद्योगिक मांग की वजह से है. स्टील, सीमेंट और बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन जैसे उद्योग आर्थिक विकास को बनाए रखने के लिए कोयले पर काफी ज्यादा निर्भर हैं.

विज्ञापन

तेल और गैस की सप्लाई के बीच कोयला बेहतर ऑप्शन

तेल और गैस की सप्लाई के बीच कोयला बेहतर ऑप्शन7 / 7

एक ओर जहां वैश्विक अनिश्चित की वजह से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है जिसके कारण कई देश ऊर्जा सुरक्षा के लिए फिर से कोयले की तरफ लौट रहे हैं. कोयले की उपलब्धता और घरेलू उत्पादन इस संकट के समय एक भरोसेमंद ऑप्शन हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन