बेटी की शादी के लिए मिलेगा पैसा, 11 शहरों में बनेगी टाउनशिप, बिहार CM सम्राट चौधरी का ऐलान, जानें क्या है प्लान?

बिहार में बनने वाली 11 नई सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर जमीन मालिकों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जमीन टाउनशिप परियोजना में शामिल हुई है, उन्हें जरूरत के समय सरकार चार गुना तक मुआवजा देगी.

BIHAR TOWNSHIP PROJECT (1)
1 / 5

विज्ञापन

किसी को नहीं होगा नुकसान- सीएम सम्राट

किसी को नहीं होगा नुकसान- सीएम सम्राट2 / 5

सीएम सम्राट ने कहा कि अगर किसी परिवार में बेटी की शादी है या कोई आपदा-विपदा आ गई है, तो संबंधित व्यक्ति अपने जिले के डीएम को आवेदन दे सकता है. आवेदन के बाद सरकार जमीन की कीमत का चार गुना पैसा सीधे बैंक खाते में भेज देगी. जिसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं.

विज्ञापन

इन शहरों में बनेंगी नई टाउनशिप

इन शहरों में बनेंगी नई टाउनशिप3 / 5

राज्य सरकार ने बिहार के 11 बड़े शहरों के आस-पास नई सेटेलाइट टाउनशिप की योजना शुरू की है. इसमें पटना, मुजप्फरपुर, भागलपुर, गयाजी, पूर्णिया, दरभंगा, छपरा, सोनपुर, सीतामढ़ी, मुंगेर और सहरसा शामिल हैं. इसके अलावा सासाराम के आस-पास भी नई टाउनशिप बसाने पर विचार किया जा रहा है. सरकार ने इन क्षेत्रों का नक्शा भी जारी कर दिया गया है.

सोनपुर में क्या बोले सीएम

सोनपुर में क्या बोले सीएम4 / 5

मंगलवार को सोनपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार किसी भी रैयत को परेशान नहीं होने देगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिनकी जमीन टाउनशिप योजना में गई है उन्हें परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत आर्थिक मदद दी जाएगी.

विज्ञापन

जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक

जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक5 / 5

सरकार ने जिन इलाकों को टाउनशिप के लिए चिह्नित किया है, वहां जमीन की बिक्री और ट्रांसफर पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. यह प्रतिबंध अगले एक साल तक लागू रहेगा. इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि लोग अपनी जमीन बेच नहीं पा रहे थे. सरकार का कहना है कि यह रोक जमीन की कीमतों में गड़बड़ी और रैयतों को नुकसान से बचाने के लिए लगाई गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन