भारत का वो रहस्यमय मंदिर जहां आज भी बेड़ियों से बंधे हैं हनुमान जी, करते हैं जगन्नाथ मंदिर की रक्षा

ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर चार धाम में से एक माना जाता है. यह मंदिर विष्णु जी के अवतार भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है. भगवान यहां अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजते हैं. इस मंदिर के बारे में बहुत से लोग जानते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां जगन्नाथ मंदिर की रक्षा कौन करता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर की सेवा श्रीराम के परम भक्त और संकटों को हरने वाले संकटमोचन हनुमान करते हैं.

bedi hanuman mandir
1 / 5

विज्ञापन

राजा इंद्रद्यम्न ने जगन्नाथ मंदिर का कराया था निर्माण

राजा इंद्रद्यम्न ने जगन्नाथ मंदिर का कराया था निर्माण2 / 5

लोक मान्यता है कि मालवा के राजा इंद्रद्यम्न ने जगन्नाथ मंदिर का निर्माण करवाया था. कहते हैं कि भगवान विष्णु ने स्वयं दर्शन देकर उन्हें यह मंदिर बनवाने का आदेश दिया था, जिसकी रक्षा आज भी हनुमान जी करते हैं. कहते हैं कि यहां कण-कण में हनुमान वास करते हैं.

विज्ञापन

बेड़ी हनुमान मंदिर

बेड़ी हनुमान मंदिर3 / 5

जगन्नाथ मंदिर के पास ही रामदूत हनुमान जी का भी एक मंदिर है, जिसे बेड़ी हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस मंदिर का नाम बेड़ी हनुमान मंदिर क्यों है. इसके पीछे एक लोक मान्यता छिपी है. ऐसा कहते हैं कि प्राचीन समय में समुद्र की तेज लहरों ने तीन बार जगन्नाथ मंदिर को तोड़ने की कोशिश की थी. तब महाप्रभु जगन्नाथ ने पवन पुत्र हनुमान को यहां पहरा देने और समुद्र की लहरों को नियंत्रित करने का निर्देश दिया था.

हनुमान जी को इसलिए बेड़ियों से जकड़ा गया

हनुमान जी को इसलिए बेड़ियों से जकड़ा गया4 / 5

भगवान जगन्नाथ के आदेश पर हनुमान जी ने अपना दायित्व बहुत अच्छे से निभाया. हनुमान जी के वहां पहरा देने से समुद्र की तेज लहरें भी थम गईं. लेकिन जब भी हनुमान के कान में राम नाम के भजन पड़ते या उनके कीर्तन की आवाज उन्हें सुनाई देती तो वो पहरेदारी छोड़ उस स्थान पर चले जाते. ऐसे में समुद्र की लहरें मौका पाते ही फिर से विकराल रूप धारण कर मंदिर में प्रवेश कर लेतीं. यही वजह है कि भगवान जगन्नाथ ने हनुमान जी को वहां स्वर्ण बेड़ियों से बांध दिया. ताकि हनुमान जी हमेशा-हमेशा के लिए वहीं रहकर जगन्नाथ मंदिर की रक्षा करें.

विज्ञापन

आज भी बेड़ी में बंधे हनुमान जी कर रहे हैं मंदिर की रक्षा

आज भी बेड़ी में बंधे हनुमान जी कर रहे हैं मंदिर की रक्षा5 / 5

वहीं आज भी ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी भगवान जगन्नाथ के उस आदेश का आज तक पालन कर रहे हैं. वो आज भी पुरी में जगन्नाथ मंदिर के सामने रहकर मंदिर की रक्षा कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन