अप्रैल की ठंडक अब होगी फुर्र! सूरज दिखाने लगा जून जैसा रौद्र रूप, जानिए, कहां-कहां हीटवेव का अलर्ट
अप्रैल की शुरुआत में मिली हल्की राहत के बाद अब सूरज की तपिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मध्य और दक्षिण भारत में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ रहा है, जबकि दिल्ली 2026 के अपने पहले 40 डिग्री सेल्सियस वाले दिन के बेहद करीब है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और 'हीट डोम' के प्रभाव के कारण आसमान साफ है, जिससे जमीन तेजी से तप रही है.

तपता आसमान
2 / 7भारत के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ होने के कारण धूप का सीधा असर दिख रहा है. अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है.
दिल्ली का हाल
3 / 7दिल्ली में फिलहाल पारा 35-37 डिग्री के बीच है, लेकिन 15 अप्रैल तक राजधानी में 2026 का पहला 40 डिग्री सेल्सियस वाला दिन दर्ज होने का अनुमान है.
हीट डोम का असर
4 / 7'हीट डोम' यानी उच्च दबाव का क्षेत्र गर्म हवा को सतह के पास कैद कर लेता है, जिससे गर्मी का अहसास कई गुना बढ़ जाता है. मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक इसका असर दिख रहा है.
हीटवेव अलर्ट
5 / 7सौराष्ट्र, कच्छ और ओडिशा के इलाकों में लू चलने की संभावना है. महाराष्ट्र के अकोला में पारा पहले ही 42 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है.
पूर्वोत्तर में बारिश
6 / 7जहां मैदानी इलाके तप रहे हैं, वहीं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जो थोड़ी राहत दे सकती है.
किसानों के लिए सलाह
7 / 7भीषण गर्मी को देखते हुए ओडिशा के किसानों को 'बोरो धान' जैसी फसलों की हल्की सिंचाई करने और छत्तीसगढ़ में रबी फसलों की कटाई जल्द पूरी करने की सलाह दी गई है.