LPG सिलेंडर बुक करने के कितने दिन बाद होनी चाहिए डिलीवरी? जानें क्या कहते हैं नए नियम
जिस तरह से मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है, उसका असर अब भारत में भी देखा जा रहा है. भारत में भी लोग एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर परेशान हैं. हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस की किसी तरह की कोई कमी नहीं है.

लोग न हो परेशान- सरकार
2 / 5सरकार का कहना है कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही अतिरिक्त गैस सिलेंडर बुकिंग करने की जरूरत नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी कितने दिन में हो जानी चाहिए. शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस पर सरकार का नियम क्या कहता है.
बदल गया है ये नियम
3 / 5मिली जानकारी के अनुसार, अब एक सिलेंडर बुक करने के तुरंत बाद दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जाएगा. आप अगर शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आप एक सिलेंडर बुक करने के कम से कम 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर पाएंगे. पहले आप दूसरे सिलेंडर को 21 दिन बाद बुक कर सकते थे. वहीं ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में सिलेंडर को 45 दिन बाद ही बुक किया जा सकता है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जो लोग जरूरत न होने पर भी बार-बार बुकिंग करते हैं, उन पर रोक लगेगी और जरूरतमंद लोगों को गैस सिलेंडर मिल सकेगा.
बुंकिग करने के कितने दिन बाद होनी चाहिए डिलीवरी?
4 / 5अगर आप गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो नियमों के तहत उपभोक्ता को बुकिंग करने के 2 से 3 दिनों के अंदर गैस सिलेंडर की डिलीवरी होनी चाहिए.
ओटीपी भी है जरूरी
5 / 5अगर आप गैस सिलेंडर बुक करवाते हैं तो आपको डिलीवरी के समय ओटीपी भी देना होता है. अधिकतर क्षेत्रों में गैस सिलेंडर डिलीवरी के समय ओटीपी जरूरी कर दिया गया है. उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे देने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाएगी.