कोबरा के दिल से लेकर ऊंट का कुबड़ तक..., जानें खाने में क्या-क्या पसंद करते थे इतिहास के बड़े तानाशाह

इतिहास में कुछ ऐसे तानाशाह हुए हैं कि जिनकी डाइनिंग टेबल उनके शासन जितनी ही अजीब थी. अजीबोगरीब मीट से लेकर अजीब रस्मों तक तानाशाहों की खाने की आदतें ना सिर्फ उनके निजी स्वाद को दिखाती थीं बल्कि उनके व्यक्तित्व पर भी रोशनी डालती थीं. आइए जानते हैं कुछ मशहूर तानाशाहों के अजीब खाने के बारे में...

Adolf Hitler (1)
1 / 6

विज्ञापन

पोल पॉट का अजीब शौक

पोल पॉट का अजीब शौक2 / 6

A Bad Taste Guide To Entertaining Tyrants के अनुसार, कंबोडिया के खमेर रूज शासन के नेता पोल पॉट कोबरा से बनी डिश के अपने शौक के लिए जाने जाते थे. उनकी पसंदीदा डिश में से एक थी कोबरा स्टू. इसे एक खास रस्म के साथ बनाया जाता था और इसमें सांप का खून वाइन में मिलाया जाता था. इसके बाद मीट और दिल को जड़ी बूटियों के साथ पकाया जाता था. यह अजीब पसंद ना सिर्फ सांस्कृतिक असर को दिखाती थी बल्कि अजीबोगरीब खाने के प्रति उनके लगाव को भी दिखाती थी.

विज्ञापन

बेनिटो मुसोलिनी

बेनिटो मुसोलिनी3 / 6

बेनिटो मुसोलिनी ने पास्ता ना पसंद करके इटली के लोगों के बारे में बनी आम धारणाओं को गलत साबित कर दिया. इसके बजाय उन्हें सादी लेकिन तेज स्वाद वाली चीजें ज्यादा पसंद थीं. वह तेल और नींबू के रस में कटे हुए लहसुन के कटोरे खा जाते थे. उनका ऐसा मानना था कि यह उनकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. हालांकि कहा जाता है कि उनके आस-पास के लोगों को उनकी यह आदत ज्यादा पसंद नहीं थी.

किम जोंग इल

किम जोंग इल4 / 6

किम जोंग इल को कुत्ते के मीट का सूप बेहद पसंद था. उनका ऐसा मानना था कि इससे उनकी ताकत और सेहत बेहतर होती है. उनके खाने में अक्सर शार्क फिन सूप भी शामिल होता था. इन पारंपरिक डिशों के अलावा उन्हें महंगी चीजों का भी शौक था. ऐसा कहा जाता है कि वह दुनिया में सबसे ज्यादा महंगी कॉन्यैक पीने वाले लोगों में से एक थे.

विज्ञापन

मुअम्मर गद्दाफी

मुअम्मर गद्दाफी5 / 6

गद्दाफी को ऐसा खाना पसंद था जिसके जड़ें उनकी संस्कृति में थीं. उन्हें खासकर ऊंट का दूध और ऊंट के मीट से बनी डिश पसंद आती थीं. इनमें उबले हुए ऊंट के कूबड़ को कुसकुस के साथ परोसा जाता था.

क्या था एडोल्फ हिटलर को पसंद?

क्या था एडोल्फ हिटलर को पसंद?6 / 6

एडोल्फ हिटलर को अक्सर पूरी तरह से शाकाहारी खाने से जोड़ा जाता है. हालांकि लोगों का ऐसा भी कहना है कि एडोल्फ हिटलर चुपके से कभी-कभी मीट भी खाते थे. इससे भी ज्यादा ध्यान देने वाली जहर दिए जाने का उनका डर थी. इस वजह से वह खाना खाने से पहले हर डिश को चखने के लिए लोगों को रखते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन