
1 / 10
Mumbai BMC vs Aditya Dhar Film Production House: आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar 2 अब, BMC के निशाने पर है. फिल्म के सीक्वल शूट करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में मुंबई की नगर निगम (BMC) ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस B62 Studios को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. आरोप है कि प्रोडक्शन हाउस बार बार सेफ्टी नियमों का उलंघन कर रहा है.

2 / 10
आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar ने पूरे देश में अपना जलवा कायम कर रखा है. पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. 19 मार्च को इसका दूसरा भाग रिलीज होने वाला है. लेकिन आदित्य के लिए यह इतना आसान नहीं रह गया.

3 / 10
मुंबई की नगर निगम (BMC) ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस B62 Studios को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. उनका आरोप है कि Dhurandhar 2 की शूटिंग के दौरान कई सेफ्टी नियमों का उलंघन हो रहा है.

4 / 10
अब यह प्रोडक्शन हाउस मुंबई में शूटिंग की परमिशन नहीं ले सकेगा. BMC के A वॉर्ड ऑफिस ने रिपोर्ट दी कि साउथ मुंबई में शूटिंग के दौरान कई नियम तोड़े गए हैं. इनमें कई नियमों को तोड़ने की घटनाएं सामने रखी गई है.

5 / 10
जैसे कि बिल्डिंग की छत पर बिना परमिशन के शूटिंग करना, दो जनरेटर वैन बिना अनुमति के इस्तेमाल करना, सेफ्टी और पुलिस गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया आदि. इससे पहले Dhurandhar 2 के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि पर FIR दर्ज हो चुकी है.

6 / 10
उन पर मुंबई के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट इलाके में बिना परमीशन के एरिया में ड्रोन चलाने का आरोप लगा था. यह सुरक्षा मानकों का उल्लंघन था, जिसकी वजह से उन्हें पुलिस के इस सख्त रवैये को झेलना पड़ा.

7 / 10
लेकिन इस बार आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 Studios को BMC का कड़ा रुख देखना पड़ा, जिसकी वजह से अब वे मुंबई में शूटिंग नहीं कर पाएंगे. हालांकि, आदित्य धर की इस पर अभी तक कई टिप्पणी सामने नहीं आई है.

8 / 10
बता दें कि BMC के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (DMC) जोन I ने प्रस्ताव पास किया कि B62 Studios को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट किया जाए. साथ ही, महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से परमिशन लेने पर रोक लगाई जाए. BMC ने ₹1 लाख का जुर्माना भी लगाया और सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त करने की सिफारिश की.

9 / 10
आदित्य धर Dhurandhar 2 की शूटिंग में मसरूफ हैं, जिसमें एक्शन सीन के लिए आग का इस्तेमाल किया गया, इस पर BMC का कहना है कि इन सीन्स के लिए VFX का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आग जैसे भयंकर सीन आस पास की लेकैलिटी को प्रभावित कर सकते हैं.

10 / 10
ब्लैकलिस्ट होने से प्रोडक्शन हाउस को आगे की शूटिंग में दिक्कत हो सकती है. हालांकि, फिल्म पर पूरी तरह रोक नहीं लगी है. प्रोडक्शन हाउस अब इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है. Dhurandhar 2 टीम को जल्द ही इस समस्या का हल निकालना होगा, ताकि फिल्म की रिलीज पर असर न पड़े.