
1 / 7
ICC knockout matches: आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबले किसी भी टीम के लिए सबसे कड़ी परीक्षा होती है. इन मैचों में दबाव को बेहतर तरीके से संभालते हुए शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम ही जीत हासिल कर पाती है. यहां जानिए आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा किस टीम ने जीत हासिल की है.

2 / 7
Most wins by teams in ICC knockout matches: आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में जीत दर्ज करना किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है. नॉकआउट मुकाबलों में दोनों टीमों पर बराबर दवाब रहता है, लेकिन जो टीम अच्छे से दबाव झेल पाती है वही बाजी मारती है और आगे बढ़कर चैंपियन बनती है.

3 / 7
ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 23 नॉकआउट मैचों में जीत दर्ज की हैं और केवल 13 मैच हारे हैं. ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे ज्यादा ICC खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.

4 / 7
ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट में जीत के मामले में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बराबर पर है. भारत ने भी 23 नॉकआउट मैच जीते हैं, लेकिन भारत की हार का आंकड़ा (14) ऑस्ट्रेलिया से थोड़ा अधिक है.

5 / 7
इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की टीम 15 जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है. वेस्टइंडीज को अब तक 8 नॉकआउट मैच में हार झेलनी पड़ी है. वहीं, श्रीलंका की टीम 12 जीत और 10 हार के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है. जबकि इंग्लैंड की टीम ने 12 जीत और 16 बार के साथ पांचवें नंबर पर है.

6 / 7
वहीं, न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया. अब न्यूजीलैंड की टीम 12 नॉकआउट जीतकर छठे नंबर पर पहुंच गई है.

7 / 7
पाकिस्तान ने अब तक 11 नॉकआउट मैच जीते हैं और 18 हारे हैं. इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम आती है, जिसने अब तक 7 नॉकआउट मैच जीते हैं. वहीं, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और केन्या जैसे देशों को अभी भी अपनी पहली नॉकआउट जीत का इंतजार है. अब भारती