
1 / 7
Blockbuster Film: हिंदी सिनेमा की कई ऐसी फिल्में हैं, जो आप भी लोगों को बहुत पसंद है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

2 / 7
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' है. ये वही फिल्म है, जिसमें बिग बी ने महिलाओं के कपड़े पहने थे.

3 / 7
45 साल पहले आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जीनत अमान भी लीड रोल में थी. फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था और इसका ड्यूरेशन 3 घंटे 9 मिनट था.

4 / 7
इस फिल्म की कहानी अमिताभ बच्चन के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में बिग बी का नाम हीरा होता है और ये कहानी एक ऐसे व्यक्ति की होती है, जिसे बचपन में ही छोड़ दिया जाता है.

5 / 7
प्रकाश मेहरा की ये फिल्म साल 1981 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म थी. इस मूवी का बजट 2.75 करोड़ था और कलेक्शन 9 करोड़ किया था.

6 / 7
ये फिल्म उस वक्त की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. इस फिल्म की कहानी के अलावा इसके गाने भी हिट हुए थे. इस फिल्म में कुल 6 गाने थे, जो दर्शकों को खूब पसंद आए थे.

7 / 7
इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे आईएमडीबी पर 7.0 की रेटिंग मिली है. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो आप आराम से घर बैठे यूट्यूब पर देख सकते हैं. ये फिल्म कई साल से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही है.