
1 / 6
Mangal Gochar 2026: मंगल और राहु दोनों को ही नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिनका एक-दूसरे के घर यानी राशि और नक्षत्र में आना एक बहुत बड़ी ज्योतिषीय घटना को दर्शाता है. अब एक बार फिर 3 मार्च 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल ने राहु के घर यानी शतभिषा नक्षत्र में गोचर किया है, जिससे कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो गया है. यहां पर आपको मंगल गोचर के सटीक समय और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में पता चलेगा.

2 / 6
द्रिक पंचांग के अनुसार, कल 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण के दिन मंगल ग्रह का शतभिषा नक्षत्र में गोचर हुआ है. इस बार साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, युद्ध और छोटे भाई-बहन के दाता ग्रह मंगल का गोचर देर रात ठीक 11 बजकर 2 मिनट पर हुआ है. बता दें कि राहु ग्रह को शतभिषा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जबकि ये नक्षत्र कुंभ राशि के अंतर्गत आता है.

3 / 6
मेष राशि (Aries)- मंगल ग्रह की प्रिय राशियों में से एक मेष के जातकों के लिए 3 मार्च 2026 को हुआ नक्षत्र गोचर बहुत ही बढ़िया रहेगा. आध्यात्मिक उन्नति होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही आप पहले से ज्यादा वक्त अपने भाई-बहनों के साथ बिताएंगे, जिससे रिश्तों में प्यार बढ़ेगा. नई चीजों की खरीदारी से भी इस दौरान नुकसान होने की संभावना नहीं है.

4 / 6
वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक को भी मंगल ग्रह की प्रिय राशि माना जाता है, जिनके जातकों के लिए 3 मार्च 2026 को हुआ गोचर खुशियां लेकर आया है. उम्मीद है कि आपके भाग्य में वृद्धि होने से सभी काम वक्त पर होते चले जाएंगे. इसके अलावा यात्रा करने का भी मौका मिलेगा. रिश्ता जोड़ने के लिए ये वक्त विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है.

5 / 6
मकर राशि (Capricorn)- मंगल का राहु के घर यानी शतभिषा नक्षत्र में गोचर करना मकर राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. जहां कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जिन्हें सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी. इसके अलावा गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त होने के भी योग हैं.

6 / 6
मीन राशि (Pisces)- मेष, वृश्चिक और मकर के साथ-साथ मीन राशि वालों का भाग्य भी मंगल गोचर के प्रभाव से मजबूत होगा. जहां कुछ लोगों की वाणी में मिठास आएगी, वहीं कई जातक अपने आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव करेंगे. इसके अलावा धन कमाने के सुनहरे अवसर आपके हाथ आते रहेंगे. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)