
1 / 6
Lucky Zodiac Signs: ग्रहों के राशि परिवर्तन करने और नक्षत्र परिवर्तन करने से इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर पड़ता है. मार्च में बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. बुध के इस गोचर का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं बुध का नक्षत्र परिवर्तन कब होगा और इसका किन राशियों पर प्रभाव होगा.

2 / 6
बुध ग्रह इस समय पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. अब 10 मार्च 2026, दिन मंगलवार को सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर बुध ग्रह पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस गोचर का वृषभ, मिथुन, सिंह और कन्या राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

3 / 6
वृषभ राशि (Taurus) - वृषभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. आपको व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है. कामकाज बेहतर होगा और परिवार सुख मिलेगा.

4 / 6
मिथुन राशि (Gemini) - बुध के नक्षत्र गोचर से मिथुन राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. मिथुन राशि के अटके हुए काम पूरे होंगे. आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. नौकरी में सफलता हासिल करेंगे. धनलाभ होगा.

5 / 6
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि के लिए समय अच्छा रहने वाला है. सेहत के लिहाज से आपके लिए समय अच्छा है. शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करेंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. छात्रों को सफलता मिलेगी.

6 / 6
कन्या राशि (Virgo) - कन्या राशि के लोग करियर के क्षेत्र में तरक्की करेंगे. बुद्धि और व्यापार के दाता बुध की कृपा से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.