
1 / 6
Lucky Zodiac Signs: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह का जब भी गोचर होता है, तब-तब मानव जीवन में अच्छा-खासा बदलाव आता है. अब एक बार फिर बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर हो रहा है, जिससे पूरे महीने कुछ राशियों को लाभ होने के योग हैं. चलिए जानते हैं साल 2026 के चौथे महीने में किस दिन बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा और उससे सालभर किन 4 राशियों को महालाभ होने के योग हैं.

2 / 6
द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजकर 55 मिनट के आसपास बुद्धि, कारोबार, त्वचा, वाणी और व्यापार के दाता ग्रह बुध मेष राशि में गोचर करेंगे. हालांकि, इससे पहले वो मीन राशि में संचार करेंगे, जबकि मेष राशि में गोचर करने के बाद वृषभ राशि में रहेंगे.

3 / 6
मेष राशि (Aries)- बुध गोचर से मेष राशि वालों को पूरे अप्रैल (2026) माह लाभ होने की संभावना है. करियर को सफल बनाने के लिए प्रयास करेंगे, तो सफल होंगे. इसके अलावा पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने में कामयाबी मिलेगी. सेहत की बात करें तो उसमें उम्मीद से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा.

4 / 6
मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए भी 30 अप्रैल 2026 को होने वाला बुध गोचर शुभ रहेगा. किसी बड़े व्यक्ति का आपको साथ मिलेगा, जिनकी मदद से अपार धन कमाने में आप सफल होंगे. इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है तो उसके पूर्ण होने की संभावना है.

5 / 6
कन्या राशि (Virgo)- बुध गोचर के सकारात्मक प्रभाव से अप्रैल माह की शुरुआत से ही कन्या राशि वालों के जीवन में खुशियों का आगमन होना आरंभ हो जाएगा. आप पहले से ज्यादा समय अपने जीवनसाथी को दे पाएंगे, जिसके कारण आपका बॉन्ड स्ट्रांग होगा. इसके अलावा नई चीजों को सीखने का प्रयास आपको कामयाबी की ओर लेकर जाएगा.

6 / 6
मकर राशि (Capricorn)- मेष, मिथुन और कन्या के अलावा मकर राशि वालों के लिए भी बुध गोचर शुभ रहेगा. हाल ही में अगर आपको गंभीर चोट लगी है तो आप बहुत जल्दी रिकवर हो जाएंगे. किसी पुराने रिश्तेदार के घर वक्त बिताने से और उनसे मन की बातें करने से मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)