WiFi चोरी पकड़ना हुआ आसान! मोबाइल की इस सेटिंग से जानें पूरा सच
Wifi Chori Hone Ka Pata Kaise Lagaye: लोग WiFi चोरी कर ही लेते हैं, क्योंकि पासवर्ड हैक करना कोई बड़ी बात नहीं है. खास बात यह है कि आप इसका पता मोबाइल की मदद से कुछ ही मिनटों में पता लगा सकते हैं कि कौन आपका इंटरनेट इस्तेमाल कर रहा है.

Wifi Password hack Know Phone Setting: आज के समय में WiFi हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन कई बार इंटरनेट धीमा चलने लगता है और हमें समझ नहीं आता कि समस्या क्या है. अक्सर इसकी वजह होती है कि आपके WiFi का इस्तेमाल कोई और भी कर रहा है. हालांकि, बहुत कम लोग इस बात का पता लगा पाते हैं कि आखिर कौन इनके वाइफाइ का इस्तेमाल कर रहा है. अच्छी बात ये है कि अब आप अपने मोबाइल की मदद से ही आसानी से पता लगा सकते हैं कि कौन आपका WiFi इस्तेमाल कर रहा है.WiFi चोरी पकड़ना हुआ आसान! मोबाइल की इस सेटिंग से जानें पूरा सच
कैसे पता करें कौन कर रहा है आपका WiFi इस्तेमाल?
2 / 6इसके लिए आपको राउटर के एक फीचर का इस्तेमाल करना होगा. इसमें आप जुड़े हुए डिवाइ देखते हैं, जिसके लिए आपको ब्राउजर पर 192.168.1.1 या 192.168.0.1 डालें. फिर Username और Password डालकर लॉगिन करें. इसमें आपको आसानी से पता लग जाएगा.
मोबाइल ऐप से लगाएं तुरंत पता
3 / 6आप अपने फोन में कुछ ऐप डाउनलोड करके भी आसानी से वाईफाई चोरी का पता लगा सकते हैं. आप Fing - Network Tools या WiFi Analyzer जैसे एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें आपको पता चल जाएगा कि कितने डिवाइस जुड़े हैं और कौन सा डिवाइस किस नाम से कनेक्ट है.
WiFi स्पीड से लगाएं अंदाजा
4 / 6अगर आपका इंटरनेट अचानक स्लो हो जाए, तो समझ जाइए कि कोई और भी WiFi यूज कर रहा हो सकता है. अगर आपकी वीडियो बफर हो, डाउनलोड स्लो हो या बार-बार डिस्कनेक्ट होना तो आपका WiFi चोरी हो रहा है.
WiFi चोरी से कैसे बचें?
5 / 6इसके लिए, आपको अपना पासवर्ड स्टॉन्ग रखना होगा. साथ ही, WPA3 या WPA2 सिक्योरिटी ऑन करें और Router की सेटिंग में जाकर सिक्योरिटी मोड बदलें. इससे कोई आपके वाइफाइ की चोरी नहीं कर पाएगा.
पासवर्ड चेंज करें
6 / 6बेहतर होगा कि आप अपने वाईफाई का पासवर्ड चेंज करें. चेंज करने के लिए हर 6 महीने का वक्त लें, क्योंकि इससे बहुत ही ज्यादा फायदा होगा और कोई आपका वाईफाई चोरी भी नहीं कर पाएगा.