गर्मियों में जूतों में क्यों छिप जाते हैं सांप? जानिए क्या चीज उन्हें अंदर खींच लाती है

क्या आप जानते हैं गर्मी में सांप जूतों में क्यों घुसकर बैठ जाते हैं? आखिर वह उन्हें ऐसा क्या मिलता है, जिसके लिए वह जूतों को अपना घर समझने लगते हैं? जानिए इस स्टोरी में सही सवालों के जवाब.

Saanp Kaatne Par Kya Karein Summer Snake Tips
1 / 9

गर्मियों में सांप काटने के मामले बहुत बढ़ जाते हैं. इन मामलों में सबसे आम बात ये रहती है कि ज्यादातर जहरीले सांप जूतों में घुस जाते हैं और जैसे ही कोई व्यक्ति जूते को इस्तेमाल करने के लिए उठाता है सांप तुरंत हमला कर देता है. इसके पीछे क्या वजह है, आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

गर्मियों में क्यों बढ़ते हैं सांपों के काटने के मामले

गर्मियों में क्यों बढ़ते हैं सांपों के काटने के मामले2 / 9

गर्मी शुरू होते ही सांप ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में निकलते हैं. इसी दौरान कई बार वे घरों, बगीचों या बरामदों में रखे जूतों और चप्पलों के अंदर घुस जाते हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

जूते सांपों को क्यों लगते हैं सुरक्षित

जूते सांपों को क्यों लगते हैं सुरक्षित3 / 9

जूते अंदर से बंद, अंधेरे और शांत होते हैं, जो सांपों को बिल जैसी जगह का एहसास देते हैं. वहां उन्हें छिपने का मौका मिलता है और बाहरी हलचल से भी राहत मिलती है, इसलिए वे ऐसे स्थान चुन लेते हैं.

जूतों का तापमान देता है सुकून

जूतों का तापमान देता है सुकून4 / 9

सांप ठंडे खून वाले जीव होते हैं और अपने शरीर का तापमान खुद नियंत्रित नहीं कर पाते. जूते का अंदरूनी हिस्सा बाहर की तेज गर्मी या ठंडी हवा से बचाता है, इसलिए उन्हें वहां आराम महसूस होता है.

विज्ञापन

गंध और नमी भी सांप को खींच लेती है

गंध और नमी भी सांप को खींच लेती है5 / 9

जूते-चप्पलों में पसीने की गंध और हल्की नमी रहती है, यह माहौल छोटे कीड़ों या चूहों को आकर्षित कर सकता है. चूंकि सांप ऐसे जीवों का शिकार करते हैं, इसलिए वे जूतों के आसपास पहुंच सकते हैं.

क्या सांप जानबूझकर हमला करते हैं

क्या सांप जानबूझकर हमला करते हैं6 / 9

ज्यादातर मामलों में सांप इंसानों पर खुद से हमला नहीं करते, बल्कि जब कोई अचानक जूते में पैर डाल देता है, तो सांप डर जाता है और खुद को बचाने के लिए काट सकता है. इसे आत्मरक्षा माना जाता है, लेकिन सांप का यूं डंसना कई बार लोगों की जान तक ले लेता है.

विज्ञापन

जूते पहनने से पहले जरूर चेक करें

जूते पहनने से पहले जरूर चेक करें7 / 9

अगर जूते बाहर रखे हों, तो पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़ लें. अंदर टॉर्च की रोशनी डालकर देखना भी अच्छा तरीका है, क्योंकि अगर आप जूते बिना झाड़े पहनेंगे, तो हो सकता है कि कोई खतरनाक जीव आप पर हमला कर दें.

जूते के अंदर सांप दिखे तो उसे बिना नुकसान पहुंचाए कैसे निकालें?

जूते के अंदर सांप दिखे तो उसे बिना नुकसान पहुंचाए कैसे निकालें?8 / 9

जूते-चप्पल हमेशा जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर रैक या स्टैंड में रखना सही रहता है. साथ ही, घर के आसपास घास, लकड़ी, कबाड़ या कूड़ा जमा न होने दें, क्योंकि ऐसी जगहों पर सांप आसानी से छिप सकते हैं.

विज्ञापन

सांप दिखे तो क्या करें

सांप दिखे तो क्या करें9 / 9

अगर जूते में सांप दिखाई दे, तो खुद पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें और न ही उसे डराने की कोशिश करें. सबसे पहले सुरक्षित दूरी बनाएं और स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें. (Image: AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन