खाना खाते ही क्यों आने लगती है पॉटी? जानिए किन बीमारियों का हो सकता है संकेत
Baar Baar Potty Hona: खाना खाते ही पॉटी आना हमेशा बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ जाए तो दिक्कत होने लगती है. इसलिए सही वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है.

Poop After Eating Reasons: कई लोगों का पेट सुबह के वक्त साफ हो जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कुछ भी खाने का बाद टॉयलेट जाने की इच्छा होती है. कभी-कभी ऐसा होना नॉर्मल होता है, लेकिन अगर हर बार खाना खाने के तुरंत बाद पॉटी आने लगे या इसके साथ पेट दर्द, दस्त, वजन कम होना या मल में खून जैसे लक्षण भी दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
खाना खाते ही पॉटी क्यों आती है?
2 / 8खाना पेट में पहुंचते ही शरीर में गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स जैसे तत्व पैदा होने लगते हैं. यह एक नॉर्मल प्रोसेस है, जिसमें बड़ी आंत को संकेत मिलता है कि वह पहले से मौजूद मल को बाहर निकालने की तैयारी करें. इसे भी पढ़ें- तपती गर्मी के दौरान फ्रिज में A4 साइज पेपर रखने की क्यों दी जाती है सलाह? दिलचस्प है वजह
इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम
3 / 8अगर खाना खाने के बाद बार-बार पॉटी आती है, पेट में ऐंठन होती है या कभी कब्ज तो कभी दस्त की समस्या रहती है. कई बार यह इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) का संकेत हो सकता है.
फूड इंटॉलरेंस
4 / 8कुछ लोगों को दूध, ग्लूटेन, ज्यादा मसालेदार खाना या तैलीय चीजें पचाने में परेशानी होती है. ऐसे खाद्य पदार्थ खाने के बाद तुरंत पॉटी, गैस, पेट फूलना या दस्त जैसी समस्या हो सकती है.
आंतों का संक्रमण
5 / 8बैक्टीरिया, वायरस या खराब खाने की वजह से होने वाला संक्रमण भी खाना खाने के बाद बार-बार टॉयलेट जाने की वजह बन सकता है. इसके साथ बुखार, उल्टी या पेट दर्द भी हो सकता है.
इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज
6 / 8अगर लंबे समय से दस्त, मल में खून, वजन कम होना और पेट दर्द की समस्या बनी हुई है तो यह आंतों में सूजन से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जांच करानी चाहिए.
ज्यादा मसालेदार या तैलीय खाना
7 / 8तेज मिर्च-मसाले, तला हुआ खाना, कैफीन और बहुत अधिक चाय या कॉफी कुछ लोगों में आंतों की गतिविधि बढ़ा सकते हैं, जिससे खाना खाने के बाद टॉयलेट जाने की इच्छा हो सकती है.
इस समस्या से बचने के लिए क्या करें?
8 / 8पहले आप डॉक्टर की सलाह लें और फिर संतुलित और हल्का खाना खाएं. बहुत ज्यादा तैलीय, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड से बचें, क्योंकि इससे पेट में जलन होना शुरू हो जाती है. इसे भी पढ़ें- क्या लिवर में पथरी होती है? स्टेज 1 में दिखने वाले शुरुआती संकेत जानिए अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


















