---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

क्या लिवर में पथरी होती है? स्टेज 1 में दिखने वाले शुरुआती संकेत जानिए

Liver Stone: कई लोगों को लगता है कि पथरी सिर्फ गुर्दे में होती है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि लिवर में भी इसके संकेत देखने को मिल सकते हैं. ऐसा कई रिसर्च में बताया गया है, लेकिन अगर वक्त पर ध्यान दिया जाए तो इस परेशानी से बचा जा सकता है.

---विज्ञापन---

Pathri Liver Main Kyu Hoti Hai: पथरी का नाम सुनते ही किडनी या गुर्दे का नाम आता है, लेकिन बात यहां पर खत्म नहीं होती. ऐसा इसलिए क्योंकि पित्ताशय में पथरी के साथ-साथ शरीर के दूसरे अंगों में हो सकती है. लिवर में भी पथरी होने के काफी संकेत रहते हैं, क्योंकि आजकल लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि लोगों को कई तरह की बीमारियां होने लगी हैं. इसलिए कई डॉक्टर्स का कहना है कि लिवर में पथरी बहुत कम लोगों को होती है, जिसे मेडिकल भाषा में ट्राहेपेटिक बाइल डक्ट स्टोन कहा जाता है. इसमें पथरी लिवर के अंदर मौजूद पित्त नलिकाओं (बाइल डक्ट्स) में बनती है या फंस जाती है. अगर आपको भी लिवर में दर्द महसूस हो रहा है या पेट से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं तो लिवर का टेस्ट करवाएं. लिवर के टेस्ट से आसानी से पता लगाया जा सकता है तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि लिवर में पथरी होने पर क्या संकेत नजर आते हैं.

इसे भी पढ़ें- कब्ज में केला क्यों नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए पेट साफ करने के देसी तरीके

---विज्ञापन---

लिवर में पथरी क्यों होती है?

लिवर शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है और वसा को पचाने में मदद करता है. यह पित्त बाइल डक्ट्स के जरिए पित्ताशय और फिर आंतों तक पहुंचता है. इससे पथरी बनने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

कैसे लगाएं पता?

आप एक नहीं बल्कि कई तरह के टेस्ट करवा सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की सलाह पर लिवर का टेस्ट करवाएं.

---विज्ञापन---
  • लिवर फंक्शन टेस्ट
  • अल्ट्रासाउंड
  • एमआरसीपी
  • सीटी स्कैन

पथरी होने के बाद दिखने वाले संकेत

  • तेज पेट दर्द होना
  • तेज बुखार और ठंड लगना
  • आंखों और स्किन पीली पड़ना
  • पेशाब का रंग अलग होना
  • हल्के रंग की पॉटी होना

स्टेज 1 में दिखने वाले शुरुआती संकेत

  • पथरी होने पर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है. वैसे तो यह दर्द दाहिने हिस्से पर होता है और भारीपन भी महसूस होने लगता है. हालांकि, कई बार यह दर्द गैस का भी हो सकता है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.
  • पथरी होने पर बेचैनी भी महसूस होने लगते हैं और जब भी हम कुछ खाते हैं तो पेट में दर्द होने लगता है. साथ ही, पेट फूलने या गैस बनने की भी शिकायत होने लगती है.
  • बार-बार मतली आना या कभी-कभी उल्टी होना भी शुरुआती संकेत हो सकता है. अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के भूख कम लगने लगे या खाना खाने का मन न करे तो इसे भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा करना आगे जाकर खतरनाक हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गर्म पानी? जान लीजिए वरना हो सकती है परेशानी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 05, 2026 07:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola