मानसून में महाराष्ट्र की ये 6 जगहें हो जाती हैं खतरनाक, ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें

Risky Places In Maharashtra: महाराष्ट्र का मानसून बेहद खूबसूरत होता है, लेकिन में जाना किसी खतरे से खाली नहीं होगा. यहां पर मौजूद कुछ जगहें बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो जाती हैं, गिरने या फिसलने का डर भी बना रहता है. 

Risky Places In Maharashtra
1 / 7
मानसून में महाराष्ट्र की ये 6 जगहें हो जाती हैं खतरनाक

Maharashtra Best Places: बारिश के मौसम में महाराष्ट्र की कुछ जगहें ऐसी हैं जो ना सिर्फ खूबसूरत हो जाती हैं, बल्कि खतरनाक भी दिखाई देने लगती हैं. हरियाली, झरने और बादलों से घिरी पहाड़ियां भले की लोगों को अच्छी लगती हों, लेकिन बारिश में जाना जोखिम बढ़ा सकता है. भारी बारिश, भूस्खलन और फिसलन की वजह से कई रास्ते खतरनाक हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में महाराष्ट्र घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर ना जाएं.    

विज्ञापन

लोनावाला और खंडाला

लोनावाला और खंडाला2 / 7

मानसून में लोनावाला और खंडाला सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हिल स्टेशन हैं. लगातार बारिश की वजह से यहां सड़कों पर फिसलन, भूस्खलन और ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो जाती है. इसे भी पढ़ें- Suniel Shetty House Tour: खंडाला में है सुनील शेट्टी का खूबसूरत आशियाना, इंटीरियर और आउटडोर एरिया जीत लेगा दिल

विज्ञापन

माथेरान

माथेरान3 / 7

माथेरान की खूबसूरती बारिश में और बढ़ जाती है, लेकिन यहां की संकरी पगडंडियां और ढलान बेहद फिसलन भरे हो जाते हैं. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो सकती है.

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर4 / 7

महाबलेश्वर में मानसून के दौरान कई व्यू प्वाइंट्स के आसपास तेज हवा और घना कोहरा रहता है. कई जगहों पर फिसलन बढ़ जाती है, इसलिए रेलिंग के बाहर जाने या सेल्फी लेने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

ताम्हिनी घाट

ताम्हिनी घाट5 / 7

ताम्हिनी घाट अपने खूबसूरत झरने और हरियाली के लिए मशहूर है, लेकिन भारी बारिश के समय यहां भूस्खलन और सड़क पर पानी भरने की घटनाएं हो सकती हैं.

भीमाशंकर

भीमाशंकर6 / 7

भीमाशंकर वन क्षेत्र में मानसून के दौरान ट्रेकिंग करना मुश्किल हो सकता है. कीचड़, फिसलन और जंगल के रास्तों पर कम विजिबिलिटी का भी खतरा हो सकता है. इसलिए आप यहां बिल्कुल घूमने ना जाएं.

विज्ञापन

हरिश्चंद्रगढ़ किला

हरिश्चंद्रगढ़ किला7 / 7

यह ट्रेकिंग प्रेमियों की पसंदीदा जगह है, लेकिन बारिश में यहां की चढ़ाई बेहद फिसलन भरी हो जाती है. कुछ लोग यहां पर ट्रैकिंग करते हैं, रात बिताते हैं या सेल्फी लेते हैं और यह लेना खतरनाक हो सकता है. इसे भी पढ़ें- मेकअप के ऊपर सनस्क्रीन कैसे लगाएं? ये हैक अपनाने के बाद नहीं बिगड़ेगा बेस

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन