Suniel Shetty House Tour: खंडाला में है सुनील शेट्टी का खूबसूरत आशियाना, इंटीरियर और आउटडोर एरिया जीत लेगा दिल

Suniel Shetty House: सुनील शेट्टी का खंडाला वाला घर उनकी कई प्रोपर्टीज में से एक है. यह फार्महाउस खूबसूरत होने के साथ ही लग्जरी और प्रकृति के संगम को दर्शाता है. यहां जानिए इस आलीशान घर की और क्या खासियत है.

Suniel Shetty Khandala house

ऐसा दिखता है सुनील शेट्टी का खंडाला वाला घर.

Suniel Shetty Khandala House: सुनील शेट्टी का खंडाला में अपना घर है जिसे ‘जहान’ नाम दिया गया है. मुंबई से 2 घंटे दूर यह घर एक परफेक्ट गेटअवे साबित होता है. भीड़भाड़ से दूर सुकून के लिए सुनील अक्सर यहां आकर रहते हैं. वहीं, बेटी आथिया शेट्टी की शादी भी सुनील ने इसी घर में की थी. सुनील शेट्टी का यह घर लग्जरी और सिंपल लिविंग का संगम है जिसका बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. नेचुरल हवा, स्काइलाइट और एस्थेटिक्स वाला यह घर सुनील के बेहतरीन टेस्ट को भी दर्शाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है सुनील शेट्टी का ‘जहान’

सुनील शेट्टी के घर को देखते ही सबसे पहला ख्याल आता है कि यह कोई आलीशान रिजॉर्ट है, बिल्कुल वैसा जैसा हम अक्सर फिल्मों में देखते हैं. घर हर ओर से हरियाली से घिरा है और लगता है जैसे प्रकृति की गोद में बना है. घर के एंट्रेस पर ही भगवान शिव की बड़ी मूर्ति लगी है. ढेर सारे पौधे हैं और बड़ा दरवाजा है. दरवाजा खुलता है और सुनील शेट्टी का “स्पेस” नजर आता है. सुनील इस घर को My Space कहते हैं. घर की ऊंची सीलिंग है, हर तरफ से प्राकृतिक रौशनी घर में आती है और पूरा स्पेस खुला-खुला सा लगता है.

कैसा है घर का इंटीरियर

विज्ञापन

सुनील शेट्टी के लिविंग रूम में उनका खूबसूरत कलेक्शन देखने को मिलता है. वॉर्म वूड कलर का मार्बल फ्लोर, दोनों तरफ फर्स्ट फ्लोर तक जाती सीढ़ियां, बड़ा कॉफी टेबल, फर्नीचर के आस-पास लगे वुडेन पीस और पास लगे गमले घर के एस्थेटिक को बढ़ाते हैं. घर में सुनील शेट्टी की अपनी फिल्मों के पोस्टर्स के साथ ही बच्चों आथिया (Athiya Shetty) और अहान की फिल्मों के पोस्टर्स भी दीवार पर लगे हैं.

घर के अंदर सुनील ने प्रोपर्टी के आस-पास के बड़े पत्थरों को इंटीरियर का हिस्सा बनाते हुए सजाया है. सिटिंग एरिया खुला हुआ है जहां बेज सोफा और परिवार के साथ फोटो फ्रेम्स लगे हैं. घर के अंदर बाहर कई मूर्तियां भी हैं. वहीं, वॉटर कैनाल और ब्रिज भी है जिससे छोटे वॉटरफॉल जैसा लुक मिलता है.

विज्ञापन

आउटडोर है खूबसूरत

सुनील शेट्टी के घर के आउटडोर की बात करें तो यह हर ओर से प्राकृतिक छटा से घिरा हुआ है. हर तरह हरियाली है, नेचुरल लाइट आती है और प्रकृति का हर तत्व यहां देखने को मिलता है. सनील शेट्टी खुद कहते हैं कि उन्हें हरियाली बेहद पसंद है और वह हरियाली से घिरे रहना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

कैसे रखा गया घर का नाम

सुनील सेट्टी की पत्नी माना शेट्टी बताती हैं कि जब पैरेंट्स ने यह घर देखा और उनसे पूछा गया कि घर का क्या नाम रखा जाए तो बिना हिचकिचाए उन्होंने घर को जहान नाम दिया. यह घर उनकी पूरी दुनिया है और जहान नाम इसके लिए परफेक्ट समझा गया. सुनील कहते हैं कि यह उनके लिए धरती पर स्वर्ग समान है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ