सरसों के तेल में क्या मिलाकर लगाने से बाल लंबे होते हैं?

Hair Growth Oil: सभी चाहते हैं कि उनके बाल लंबे और घने हो जाएं. लेकिन, इसके लिए तेल को किस तरह से बालों पर लगाना चाहिए यह नहींं जानते. ऐसे में यहां जानिए बालों पर किस तरह सरसों का तेल लगाने पर बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं और लंबे हो जाते हैं.

Mustard Oil For Long Hair
1 / 7
Mustard Oil For Long Hair

Mustard Oil For Long Hair: आजकल बाजार में बालों के लिए एक से बढ़कर एक तेल उपलब्ध हैं. कुछ आम तेल होते हैं, कुछ आयुर्वेदिक होते हैं तो कुछ तेल नई तकनीकों और केमिकल्स से तैयार होते हैं और बाल बढ़ाने का दावा करते हैं. लेकिन, क्या आपको याद है एक वो जमाना भी था जब हमारी दादी-नानी बालों पर एक ही तेल लगाती थीं और वो तेल था सरसों का तेल. इस तेल का ऐसा असर था कि आज भी देखें तो उनके बाल मजबूत और लंबे नजर आते हैं. ऐसे में अगर आप भी बाल बढ़ाना (Hair Growth) चाहते हैं तो यहां जानिए सरसों के तेल (Sarso Ka Tel) में क्या मिलाकर लगाने से बाल लंबे होते हैं.

विज्ञापन

गुणकारी है सरसों का तेल

गुणकारी है सरसों का तेल 2 / 7

सरसों का तेल विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है. इस तेल को सिर पर लगाया जाए तो यह हेयर फॉलिकल्स को स्टिम्यूलेट करता है और स्कैल्प को हेल्दी बनाता है.

विज्ञापन

सरसों का तेल और मेथी के दाने

सरसों का तेल और मेथी के दाने 3 / 7

बाल बढ़ाने के सबसे इफेक्टिव नुस्खों में से एक है सरसों के तेल में मेथी के दाने डालकर सिर पर लगाना. 3 चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच मेथी के दाने डालकर पका लें. इस तेल को बालों पर लगाकर आधा घंटा लगाए रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं.

सरसों का तेल और प्याज

 सरसों का तेल और प्याज 4 / 7

सरसों के तेल का असर बढ़ाने के लिए इसमें प्याज का रस डालकर सिर पर मल सकते हैं. प्याज में मौजूद सल्फर कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और हेयर ग्रोथ को बेहतर बनाने में भी असरदार होता है. इस मिश्रण से नए बाल उगते हैं और बाल लंबे होते हैं सो अलग.

विज्ञापन

सरसों का तेल और नारियल तेल

सरसों का तेल और नारियल तेल 5 / 7

सरसों के तेल में नारियल का तेल मिलाया जाए तो यह एक पावरफुल हेयर टॉनिक बनाता है जिसे सिर पर लगाने से बालों को मजबूती मिलती है और बाल बढ़ते हैं. इन दोनों तेलों को बराबर मात्रा में मिलाकर सिर पर लगाएं.

सादा भी लगा सकते हैं

सादा भी लगा सकते हैं 6 / 7

सरसों का तेल सिर पर सादा भी लगाया जा सकता है. 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल लेकर हल्का गर्म कर लें. इस तेल से सिर की 5 मिनट चंपी करें और फिर 40 से 50 मिनट लगाकर रखने के बाद सिर धोकर साफ कर लें. हफ्ते में 2 बार तेल लगाने पर बालों को लंबा होने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

इस बात का ध्यान रखें

इस बात का ध्यान रखें7 / 7

सरसों का तेल सस्ता और फायदेमंद होता है. इसे सिर पर लगाने से बालों को इसके फायदे मिलते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप रातभर सिर पर तेल लगाकर ना रखें क्योंकि इससे क्लोग्ड पोर्स की दिक्कत हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन