भारत की सबसे पुरानी मिठाई की दुकान कौन सी है? दूर-दूर से लोग आते हैं इस हलवाई के पकवान चखने
Oldest Sweet Shop In India: क्या आप जानते हैं भारत की किस हलवाई की दुकान को सबसे पुरानी हलवाई की दुकान माना जाता है? यहां जानिए लगभग 230 साल पुरानी कौन सी हलवाई की दुकान आज भी लोगों को स्वादिष्ट मिठाई खिला रही है.

Oldest Sweet Shop: भारत की सबसे पुरानी मिठाई की दुकान के बारे में आधिकारिक रूप से कोई रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन आगरा स्थित इस एक हलवाई की दुकान को भारत की सबसे पुरानी मिठाई की दुकान कहा जाता है. इस दुकान की नींव 1795 में रखी गई थी और आज भी यहां दूर-दूर से लोग मिठाई लेने आते हैं. हम बात कर रहे हैं आगरा स्थित भगत हलवाई की जो लगभग 230 वर्षों से अपनी परंपरा बनाए हुए है.
230 वर्षों पुरानी भगव हलवाई दुकान
2 / 6भगत हलवाई की शुरुआत 1795 में लेख राज भगत ने की थी. ऐसे में इसे भारत की सबसे पुरानी हलवाई की दुकान कहा जाता है. Image - bhagathalwai.com
क्यों मशहूर है भगत हलवाई
3 / 6आगरा के भगत हलवाई पर आगरा की संस्कृति से जुड़े पकवान मिलते हैं. आगरा आने वाले भगत हलवाई की मिठाइयों का स्वाद जरूर चखते हैं. यह बिल्कुल वैसा ही है कि आगरा आए और भगत हलवाई की मिठाई नहीं खाई तो क्या आगरा आए.
पुरानी शैली से तैयार होती हैं मिठाइयां
4 / 6भगत हलवाई पर पुरानी शैली से तैयार की गई मिठाइयां मिलती हैं जिस चलते यह दुकान भारत की सबसे पुरानी दुकान होने के टाइटल की चर्चा में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरती है.
भगत हलवाई की खास मिठाई
5 / 6भगत हलवाई पर लोग खासतौर से पेड़ा, लड्डू, बर्फी और देसी घी की अन्य मिठाइयां खाते हैं जो अपने समृद्ध स्वाद और ओंथेंटिक तरह से तैयार किए जाने के तरीके के लिए जानी जाती हैं.
किस सीजन में जरूर खानी चाहिए भगत हलवाई की मिठाइयां
6 / 6भगत हलवाई की मिठाइयां खाने यूं तो किसी भी सीजन में आया जा सकता है लेकिन खासतौर से त्योहारी सीजन में यहां जरूर आना चाहिए. त्योहारों में मिलने वाली एक से बढ़कर एक ताजा मिठाइयां लोगों का दिल जीत लेती हैं.