कौन सी सब्जी कभी कच्ची नहीं खानी चाहिए? डॉक्टर ने कहा ये 3 Vegetables बिना पकाए ना खाएं

Vegetables You Should Never Eat Raw: ऐसी कुछ सब्जियां हैं जिन्हें कच्चा खाया जाए तो सेहत बिगड़ने का रिस्क रहता है. इसी बारे में बता रहे हैं डॉक्टर. जानिए किन सब्जियों को कच्चा खाने से परहेज करना चाहिए.

Vegetables you should not eat raw in india
1 / 7
Vegetables you should not eat raw in india

Raw Vegetables To Avoid: खानपान में क्या शामिल किया जा रहा है इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. खानपान अच्छा हो तो सेहत दुरुस्त रहती है, वहीं खाना अच्छा ना हो तो सेहत बिगड़ते देर नहीं लगती है. अक्सर ही लोग जाने-अनजाने खानपान से जुड़ी कुछ गलतियां कर देते हैं जो सेहत को बिगाड़ने में वक्त नहीं लगाती हैं. ऐसी ही एक गलती है कुछ सब्जियों को कच्चा खाना. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें कच्चा खाया जाए तो पेट बिगड़ने से लेकर दिमाग तक कीड़े पहुंचने तक की नौबत आ सकती है. आइए बिना देरी किए डॉक्टर से ही जानते हैं कौन सी सब्जियां कच्ची नहीं खानी चाहिए.

विज्ञापन

कच्चा पालक खाने के नुकसान

कच्चा पालक खाने के नुकसान2 / 7

पालक में इ कोलाई बैक्टीरिया और टेपवॉर्म के अंडे होते हैं जो धोने के बाद भी नहीं निकलते. ऐसे में अगर पालक को कच्चा खा लिया जाए तो पेट में दर्द, दस्त और गंभीर गेस्ट्रोइंटेस्टिनल इंफेक्शंस हो सकते हैं. कच्चे पालक में ऑक्सीलेट्स भी होते हैं जो किडनी की पथरी का रिस्क बढ़ा देते हैं. ऐसे में पालक को कच्चा खाने से परहेज करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

कच्ची पत्तागोभी खाने के नुकसान

कच्ची पत्तागोभी खाने के नुकसान3 / 7

पत्तागोभी में मौजूद टेपवॉर्म अगर खून में चले जाएं तो आपके दिमाग तक जा सकते हैं. इनसे न्यूरोसिस्टिक जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है. इसीलिए पत्तागोभी कच्ची ना खाई जाए तो ही बेहतर है.

कच्चा बैंगन खाने के नुकसान

कच्चा बैंगन खाने के नुकसान 4 / 7

पत्तागोभी में मौजूद टेपवॉर्म अगर खून में चले जाएं तो आपके दिमाग तक जा सकते हैं. इनसे न्यूरोसिस्टिक जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है. इसीलिए पत्तागोभी कच्ची ना खाई जाए तो ही बेहतर है.

विज्ञापन

हमेशा रनिंग वॉटर से धोएं

हमेशा रनिंग वॉटर से धोएं 5 / 7

सब्जियों को पकाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप उन्हें अच्छे से धो रहे हैं. सब्जियों को रनिंग वॉटर से यानी नल के नीचे रखकर धोएं.

ऐसे हटाएं बैक्टीरिया

ऐसे हटाएं बैक्टीरिया 6 / 7

सब्जियों से बैक्टीरिया हटाने के लिए 3 हिस्सा पानी और एक हिस्सा सफेद सिरका लेकर उसमें सब्जियों को 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें और फिर अच्छे से धोएं. इससे गंदगी और बैक्टीरिया हट जाते हैं.

विज्ञापन

कौन सी सब्जियां कच्ची खाई जा सकती हैं

कौन सी सब्जियां कच्ची खाई जा सकती हैं 7 / 7

आमतौर पर खीरा, टमाटर, चुकंदर और ककड़ी जैसी सब्जियों को कच्चा खाने के लिए कहा जाता है. हालांकि, इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह धोना ना भूलें. यह भी पढ़ें -बिना धूप लगाए भी बनाया जा सकता है हरी मिर्च का अचार, बस 10 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन