बिना धूप लगाए भी बनाया जा सकता है हरी मिर्च का अचार, बस 10 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार

Hari Mirchi Achaar Recipe: अगर आप भी टेस्टी मिर्च के अचार का मजा लेना चाहते हैं तो इस तरह तुरंत बनाकर कर लीजिए तैयार. बेहद आसान लेकिन खाने में स्वाद है यह रेसिपी.

hari mirch achaar recipe

मिर्च के अचार में कौन-कौन से मसाले डाले जाते हैं?

विज्ञापन

Hari Mirchi Achar At Home: थाली में रोटी और सब्जी के साथ अचार भी हो तो खाने का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. लेकिन, कई बार इतना समय ही नहीं होता कि अचार तैयार किया जाए. अचार डालना अगर आसान भी हो तो उसे धूप लगाना और हफ्तों तक इंतजार करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां आपके लिए बेहद ही आसान रेसिपी (Hari Mirch Achar Recipe) दी गई है जिसे आप फॉलो करके 10 मिनट में ही हरी मिर्च का अचार (Green Chilly Pickle) तैयार कर लेंगे. तीखा और मसालेदार यह अचार सभी को बेहद पसंद आएगा. यहां जानिए किस तरह तैयार किया जा सकता है यह जल्दी से बन जाने वाला हरी मिर्च का अचार.

हरी मिर्च के अचार की रेसिपी

सामग्री

Advertisment

हरी मिर्च – 400 ग्राम
सरसों का तेल – 1 कप
मेथी के दाने – 1/4 चम्मच
सौंफ के दाने – 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च – 5-6
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
अमचूर पाउडर – 2 चम्मच
अजवाइन और कलौंजी – चुटकीभर
नमक – स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छे से धो लें. मिर्च की डंडी को निकाल दें.
  • अब हरी मिर्ची को या तो लंबाई में या मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें.
  • कड़ाही चढ़ाएं और उसमें सौंफ, मेथी और काली मिर्च को हल्का भून लें. आंच धीमी ही रखें.
  • अब इन मसालों को दरदरा पीस लें. ध्यान रहे कि आपको इन्हें बहुत ज्यादा बारीक नहीं पीसना है.
  • अब कड़ाही में सरसों का तेल डालें. जब तेल से धुआं निकलने लगे तो आंच बंद कर दें और तेल को हल्का ठंडा होने दें.
  • अब बड़ा बर्तन लेकर उसमें सारे मसाले, पीसा गया मिश्रण और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • आखिर में हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें.

बस तैयार है आपका स्वादिष्ट जल्दी से बन जाने वाला हरी मिर्च का आचार.

विज्ञापन

कैसे करें स्टोर

अचार को सही तरह से स्टोर करके रखना जरूरी है ताकि यह खराब ना हो. इसके लिए सूखा हुआ कांच का जार ले लें. अचार को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए इसे तेल में डुबाकर रखें. इस अचार को फ्रिज में रखें ताकि इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाए. फ्लेवर बढ़ाने के लिए अचार को 3 से 4 दिनों के लिए धूप लगाई जा सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ