रसोई में पड़े-पड़े चिपचिपे हो गए हैं प्लास्टिक के डिब्बे तो इस ट्रिक से कर लीजिए साफ, मिनटों में पीलापन हो जाएगा दूर
How To Clean Plastic Container: प्लास्टिक के बर्तनों को साफ करने में अक्सर ही जद्दोजहद करनी पड़ जाती है. ऐसे में यहां आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स दिए गए हैं जो प्लास्टिक के कंटेनर्स को साफ करने में कमाल का असर दिखाते हैं.

बेकिंग सोडा का पेस्ट
2 / 7प्लास्टिक के डिब्बे में अगर जिद्दी हल्दी के दाग लग गए हैं तो बेकिंग सोडा का पेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को प्लास्टिक के डिब्बे में लगाएं और फिर 30 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें. डिब्बा साफ दिखने लगता है.
सफेद सिरका
3 / 7बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका को मिलाएं और इसमें प्लास्टिक के बर्तनों को डुबोकर रख दें. रातभर बर्तन इस मिश्रण से भीगे रहेंगे और इसके बाद आप इसे अगली सुबह धोएंगे तो डिब्बे पर जमा धब्बे निकलने लगेंगे.
धूप लगाएं
4 / 7प्लास्टिक के डिब्बों को साफ करने के लिए उनपर धूप लगाई जा सकती है. धूप में प्लास्टिक के डिब्बे को कुछ देर रखें और उसके बाद धोएं. खासकर हल्दी के दाग इस तरह निकल जाते हैं.
हैंड सेनिटाइजर आ सकता है काम
5 / 7हैंड सेनिटाइजर में एल्कोहल होता है जिस चलते इनसे प्लास्टिक पर लगे दाग निकल जाते हैं. प्लास्टिक के डिब्बों पर सेनिटाइजर लगाकर टिशू या पेपर से साफ किया जा सकता है.
नींबू का रस
6 / 7नीबू का रस प्लास्टिक के कंटेनर्स को साफ करने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है. इसके लिए नींबू के रस को कंटेनर में डालकर कुछ देर घिसें और फिर धोकर साफ कर लें.
हल्के गर्म पानी से करें साफ
7 / 7प्लास्टिक कंटेनर्स पर लगे हल्के धब्बों को साफ करने के लिए गर्म पानी और साबुन से इन कंटेनर्स को साफ करने की कोशिश करें. इस साबुन वाले पानी में कंटेनर को डुबोकर रखने पर असर दिख सकता है. यह भी पढ़ें - कभी नहीं लेना चाहिए अख़बार में लिपटा खाना, FSSAI ने बताई हैरान करने वाली वजह
