अगर 30 दिन के लिए छोड़ दें चीनी, तो शरीर में दिखेंगे ये चौंकाने वाले बदलाव!
आजकल कई लोग फिट रहने और वजन कम करने के लिए चीनी से दूरी बना रहे हैं. अक्सर लोग पूछते हैं कि अगर एक महीने तक शुगर न खाएं तो शरीर में क्या बदलाव आने लगते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं चीनी को छोड़ना सेहत के लिए कितना बड़ा वरदान है.

क्यों कहा जाता है चीनी को 'खाली कैलोरी'?
2 / 9सफेद चीनी में कैलोरी तो काफी होती है, लेकिन शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व लगभग नहीं होते. इसलिए इसे खाली कैलोरी कहा जाता है, इसका ज्यादा सेवन से वजन बढ़ने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, जो आपको भविष्य में कई तरह की समस्याओं का शिकार बना सकती हैं.
वजन कम करने में कैसे मदद करती है शुगर फ्री डाइट
3 / 9जब आप मीठी चीजें जैसे मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और बेकरी आइटम छोड़ देते हैं, तो रोज की कैलोरी अपने आप कम हो जाती है. इससे शरीर जमे फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने लगता है और वजन धीरे-धीरे घट सकता है.
त्वचा पर भी दिख सकता है असर
4 / 9चीनी कम करने से शरीर में सूजन घट सकती है, जिसका असर चेहरे पर भी दिखता है. कई लोगों को पिंपल्स कम होने, स्किन साफ दिखने और चेहरे पर हल्का नेचुरल ग्लो भी आ सकता है.
एनर्जी लेवल और मूड में सुधार
5 / 9मीठा खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है, लेकिन थोड़ी देर बाद थकान भी महसूस होती है. जब आप चीनी कम करते हैं, तो ब्लड शुगर संतुलित रहता है और दिनभर ऊर्जा धीरे-धीरे मिलती रहती है, जिससे मूड भी बेहतर रहता है और बीमारियों से भी बचाव संभव हो पाता है.
ब्लड शुगर और हार्मोन पर असर
6 / 9एक महीने तक चीनी कम करने से ब्लड शुगर का अचानक बढ़ना और गिरना कम हो सकता है. इससे डायबिटीज का खतरा घट सकता है और शरीर के हार्मोन भी धीरे-धीरे संतुलन में आने लगते हैं.
चीनी छोड़ते वक्त हो सकती है ये दिक्कतें
7 / 9अगर आप अचानक चीनी छोड़ते हैं, तो शुरुआती कुछ दिनों तक सिरदर्द, थकान या मीठा खाने की इच्छा ज्यादा हो सकती है. यह शरीर की आदत बदलने की प्रक्रिया होती है, जो कुछ समय बाद सामान्य हो जाती है.
चीनी छोड़ते समय इन बातों का रखें ध्यान
8 / 9चीनी छोड़ने के साथ संतुलित आहार लेना भी जरूरी है. ज्यादा फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन और पानी का सेवन करें और जंक फूड से बचें. धीरे-धीरे चीनी कम करें ताकि शरीर को एडजस्ट करने में आसानी हो और एकदम शुगर लेवल न गिरे.
अस्वीकरण
9 / 9इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels)