आखिर क्यों होती हैं पानी की बोतल पर ये अजीब लाइनें? वजह है बेहद खास

Why Water Bottles Have Lines: ये लाइन्स सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं बनाई जाती, बल्कि यह सस्ते में ज्यादा मुनाफा पाने का देसी तरीका है. ये लाइन्स बोतल का वजन बढ़ाने के साथ-साथ इसे एक खूबसूरत लुक देने का भी काम करती हैं. अगली बार जब भी आप बोतल देखें, तो उसके पीछे छुपे इस साइंस को जरूर याद करें.

Bottle Par Tedi Medi Lines Kyu Hoti Hain
1 / 6

Bottle Par Tedi Medi Lines Kyu Hoti Hain: आपने अक्सर देखा होगा कि पानी की प्लास्टिक बोतलों पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें या डिजाइन बनी होती हैं. कई लोग इसे सिर्फ सजावट समझते हैं, लेकिन असल में इसके पीछे मजबूत साइंस छुपा होता है. ये लाइनें बोतल को ज्यादा टिकाऊ बनाती हैं, बल्कि इस्तेमाल करने लायक भी बनाती हैं. आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर क्योंकि पानी की बोतल पर लाइन्स टेढ़ी-मेढ़ी लाइन्स बनाई जाती हैं.  

विज्ञापन

बोतल को मजबूत बनाना

बोतल को मजबूत बनाना 2 / 6

अक्सर प्लास्टिक की बोतल पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइन्स बनी हुई दिखाई देती हैं, क्योंकि इससे बोतल मजबूत हो जाती है. प्लास्टिक की बोतलें पतली होती हैं, इसलिए उनमें ये लाइनें बनाई जाती हैं ताकि उनकी स्ट्रेंथ बढ़े.

विज्ञापन

दबाव पड़ना

दबाव पड़ना3 / 6

जब बोतल में पानी भरा होता है या ठंडा-गर्म तापमान बदलता है तो अंदर प्रेशर बनता है. ये टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें उस प्रेशर को बैलेंस करने में मदद करती हैं.

पकड़ मजबूत करना

पकड़ मजबूत करना4 / 6

अगर बोतल पूरी तरह स्मूथहो तो हाथ से फिसल सकती है. लाइनें पकड़ को मजबूत बनाती हैं, जिससे बोतल आसानी से पकड़ी जा सके. इसलिए बहुत कम बोतल को प्लेन बनाया जाता है.

विज्ञापन

कम प्लास्टिक का इस्तेमाल

कम प्लास्टिक का इस्तेमाल5 / 6

लाइन्स बनाने से बोतल मजबूत हो जाती है. इन डिजाइन की वजह से कंपनियां कम प्लास्टिक का इस्तेमाल करके भी मजबूत बोतल बना पाती हैं. इससे लागत भी कम होती है और पर्यावरण पर असर भी थोड़ा कम पड़ता है.

आकार बनाए रखने में मदद

आकार बनाए रखने में मदद6 / 6

अगर बोतल पर ये लाइनें न हों, तो बार-बार दबने या इस्तेमाल से उसका शेप बिगड़ सकता है. ये डिजाइन बोतल को उसका मूल आकार बनाए रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन