ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़े तो क्या करें? जानिए चलती ट्रेन में कैसे मिलेगी रेलवे से मदद

भारत में रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन लंबी यात्रा के दौरान कब किसी की तबीयत बिगड़ जाए, इसका अंदाजा नहीं होता. ऐसे समय पर घबराने की बजाय सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि तुरंत मदद मिल सके. हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे रेलवे से मदद ले सकते हैं.

Train Me Tabiyat Kharab Kya Kare
1 / 8

विज्ञापन

लंबी यात्रा में बढ़ जाती है मुश्किलें

लंबी यात्रा में बढ़ जाती है मुश्किलें2 / 8

लंबे सफर के दौरान शरीर थक जाता है, जिससे कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. मौसम में बदलाव या पहले से मौजूद बीमारी भी अचानक हालत खराब कर सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी होता है.

विज्ञापन

तबीयत बिगड़ते ही सबसे पहले क्या करें?

तबीयत बिगड़ते ही सबसे पहले क्या करें?3 / 8

अगर ट्रेन में आपकी या किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाए, तो सबसे पहले वह शांत रहें. ध्यान रखें कि घबराने से स्थिति और बिगड़ सकती है. आपको चाहिए कि तुरंत आसपास के लोगों से मदद लें और स्थिति को समझकर सही कदम उठाने की कोशिश करें.

रेलवे हेल्पलाइन 139 से तुरंत मिलेगी मदद

रेलवे हेल्पलाइन 139 से तुरंत मिलेगी मदद4 / 8

आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करना सबसे तेज तरीका है. इसके अलावा आप Rainmadad या फिर सोशल मीडिया पर रेलवे से मदद मांग सकते हैं. यह तमाम सेवा आपकी जानकारी को तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाती है, जिससे जल्द से जल्द मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है.

विज्ञापन

TTE और रेलवे स्टाफ को तुरंत दें जानकारी

TTE और रेलवे स्टाफ को तुरंत दें जानकारी5 / 8

ट्रेन में मौजूद टीटीई या अन्य रेलवे स्टाफ को तुरंत स्थिति के बारे में बताएं. वे आगे की कार्रवाई शुरू कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या मेडिकल सहायता का इंतजाम करने में आपकी मदद करते हैं

डॉक्टर और मेडिकल सुविधा भी होती है उपलब्ध

डॉक्टर और मेडिकल सुविधा भी होती है उपलब्ध6 / 8

अब कई ट्रेनों में डॉक्टर की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों में मेडिकल बॉक्स भी होता है, जिसमें जरूरी दवाइयां उपलब्ध रहती हैं. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की मदद ली जा सकती है.

विज्ञापन

गंभीर स्थिति में क्या करें

गंभीर स्थिति में क्या करें7 / 8

अगर मरीज की हालत ज्यादा गंभीर हो, तो रेलवे अगले स्टेशन पर डॉक्टर की व्यवस्था करता है. जरूरत पड़ने पर मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है, ताकि समय रहते सही इलाज मिल सके.

सफर के दौरान स्वस्थ रहने के आसान उपाय

सफर के दौरान स्वस्थ रहने के आसान उपाय8 / 8

यात्रा के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखें और घर से लाया हुआ खाना ही खाएं. बाहर का खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे तबीयत खराब हो सकती है. बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. (Image: AI/ Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन