घर की रसोई से सस्ता है इन देशों में बाहर का खाना, क्या इस लिस्ट में भारत का भी है नाम?

आज के दौर में बाहर खाना अक्सर जेब पर भारी पड़ता है, लेकिन दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां गणित बिल्कुल उल्टा है. इन देशों में सुपरमार्केट से राशन खरीदने और घर में गैस जलाने के बजाय सड़क किनारे स्टॉल या छोटे रेस्टोरेंट में खाना ज्यादा किफायती होता है. आज जानेंगे उन 10 देशों के बारे में जहां बाहर खाना लोगों की पहली पसंद हैं.

Food In street
1 / 8

आज के दौर में बाहर खाना अक्सर जेब पर भारी पड़ता है, लेकिन दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां गणित बिल्कुल उल्टा है. इन देशों में सुपरमार्केट से राशन खरीदने और घर में गैस जलाने के बजाय सड़क किनारे स्टॉल या छोटे रेस्टोरेंट में खाना ज्यादा किफायती होता है. आज जानेंगे उन 10 देशों के बारे में जहां बाहर खाना लोगों की पहली पसंद हैं. (AI इमेज)

विज्ञापन

थाईलैंड

थाईलैंड 2 / 8

थाईलैंड में कई घरों में किचन ही नहीं होते क्योंकि यहां बाहर खाना बेहद सस्ता है. यहां करीब 25 रुपये में कई स्वादिष्ट डिश मिल जाती हैं, जो घर के राशन से भी सस्ती पड़ती हैं. (AI इमेज)

विज्ञापन

वियतनाम

वियतनाम3 / 8

वियतनाम में बाहर खाना एक लग्जरी नहीं बल्कि रोजमर्रा की जरूरत है. यहां भी बहुत बाहर खाना सस्ता मिलता है. यहां कम कीमत में 'बान मी' सैंडविच और 'फो' के कटोरे मिल जाते हैं, जिन्हें छोटे स्टॉल्स पर दिनभर ताजा बनाया जाता है. (AI इमेज)

ताइवान

ताइवान4 / 8

ताइवान दुनिया में सबसे ज्यादा बाहर खाने वाला देश माना जाता है. यहां के 'नाइट मार्केट' और 'बेंटो बॉक्स' इतने सस्ते हैं कि लोग महीनों तक घर का चूल्हा नहीं जलाते. (AI इमेज)

विज्ञापन

सिंगापुर

सिंगापुर 5 / 8

अमीर देश होने के बावजूद सिंगापुर के 'हॉकर सेंटर्स' यूनेस्को की विरासत हैं. यहां सरकार की सब्सिडी की वजह से विश्व प्रसिद्ध 'हैनीनीज चिकन राइस' करीब 65 रुपये में मिल जाता है. (AI इमेज)

फिलीपींस

फिलीपींस6 / 8

फिलीपींस में 'कैरिन्डेरिया' नाम के छोटे कैंटीन घर की रसोई को चुनौती देते हैं. यहां मछली और चावल की एक पूरी थाली करीब 14 रुपये में मिल सकती है, जो घर में बनाना नामुमकिन है. (AI इमेज)

विज्ञापन

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया7 / 8

इंडोनेशिया में ऐसे फूड स्टॉल हर गली में मिलेंगे, जिन्हें परिवार चलाते हैं. किराया कम होने और घर के सदस्यों द्वारा ही खाना बनाने की वजह से यहां भी सस्ता खाना मिलता है. (AI इमेज)

भारत

भारत8 / 8

भारत के स्ट्रीट स्टॉल और कैंटीन थोक बाजार से खरीदारी कर कीमतें कम रखते हैं. छोटे शहरों में दाल और रोटी जैसा सादा खाना सस्ते में मिल सकता है. (AI इमेज)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन