45°C से राहत चाहिए? भारत की इन कूल डेस्टिनेशन पर घूम आएं
Thandi Jagah Ke Nam: अगर आप 45 डिग्री की तपती गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो भारत के ये कूल डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. यहां का ठंडा मौसम, खूबसूरत नजारे और सुकून भरा माहौल आपको तरोताजा कर देगा.

Cool Destination For Summer Vacations: इस वक्त दिल्ली उबल रही है और कई शहरों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. अगर आप भी इस भीषण गर्मी से परेशान हैं और ठंडी वादियों में सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां का मौसम गर्मियों में भी काफी ठंडा और सुहावना रहता है. आइए ऐसी 5 जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मनाली
2 / 6हिमाचल प्रदेश का मनाली गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है. यहां का तापमान 25 डिग्री के बीच रहता है, जो इसे गर्मी से राहत पाने के लिए परफेक्ट बनाता है.
शिमला
3 / 6शिमला अपनी ठंडी हवाओं और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है. यहां का मौसम गर्मियों में भी काफी सुहावना रहता है. मॉल रोड पर घूमना, जाखू मंदिर जाना और टॉय ट्रेन का सफर जाना है.
मुन्नार
4 / 6केरल का मुन्नार हरियाली और ठंडी हवाओं के लिए जाना जाता है. यहां के चाय बागान और पहाड़ियां इसे एक परफेक्ट समर डेस्टिनेशन बनाते हैं. नेचुरल प्रेमियों और कपल्स के लिए यह जगह बेहद खास है.
माउंट आबू
5 / 6अगर आप राजस्थान में रहते हैं तो माउंट आबू आपके लिए सबसे नजदीकी कूल डेस्टिनेशन है. यहां का मौसम बाकी राजस्थान के मुकाबले काफी ठंडा रहता है. नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर और सनसेट प्वाइंट पर घूमा जा सकता है.
ऊटी
6 / 6यहां के गार्डन, झील और ठंडी हवा आपको गर्मी से पूरी राहत देंगे. हनीमून या फैमिली ट्रिप के लिए यह एक शानदार जगह है, जिसे हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है. साथ ही, दक्षिण भारत में ठंडी जगह की बात करें तो ऊटी सबसे पहले आता है.