सुबह-सुबह खाली पेट सत्तू पीने से क्या होता है?

Sattu Benefits In Hindi: सत्तू अलग-अलग चीजों से बनाया जाता है और ज्यादातर चने या जौ का सत्तू खाया या पानी में मिलाकर पिया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं रोजाना खाली पेट सत्तू पीने पर क्या होता है?

Sattu Peene Ke Fayde
1 / 7
Sattu Peene Ke Fayde

Sattu Pine Ke Fayde: भारतीय सुपरफूड्स की बात होती है तो सत्तू का जिक्र होता है. सत्तू में प्रोटीन, फाइबर और खनिजों की भरपूर मात्रा होती है. इसमें स्लो डाइजेस्टिंग कार्बोहाइड्रेट्स भी होते हैं. गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग आमतौर पर सत्तू पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना सत्तू पिया जाए तो सेहत पर इसका क्या असर पड़ता है? जानिए रोज सुबह खाली पेट सत्तू पीने पर क्या होता है और शरीर को इसके क्या फायदे (Sattu Benefits) मिलते हैं.

विज्ञापन

वजन कम या ज्यादा करने में असरदार

वजन कम या ज्यादा करने में असरदार 2 / 7

रोजाना 1 से 2 चम्मच सत्तू में पानी मिलाकर पिया जाए तो इससे वजन कम हो सकता है. वहीं, अगर 2 से 3 चम्मच सत्तू का सेवन किया जाए तो इससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

पाचन बेहतर होता है

पाचन बेहतर होता है 3 / 7

सत्तू के सेवन से पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है. यह हाई फाइबर फूड है जो पेट और आंतों को साफ करता है.

स्किन और बालों को फायदा मिलता है

स्किन और बालों को फायदा मिलता है4 / 7

सत्तू पीने का एक फायदा यह भी है कि यह शरीर में ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को बढ़ा सकता है जिससे स्किन का टेक्सचर बेहतर होने और बालों की खूबसूरती बढ़ने में फायदा मिलता है.

विज्ञापन

शरीर को मिलते हैं कूलिंग इफेक्ट्स

शरीर को मिलते हैं कूलिंग इफेक्ट्स 5 / 7

गर्मियों के मौसम में सत्तू पीने पर शरीर को कूलिंग इफेक्ट्स मिलते हैं. सत्तू शरीर के तापमान को रेग्यूलेट करने में मदद करता है.

शरीर को मिलती है एनर्जी

शरीर को मिलती है एनर्जी 6 / 7

सत्तू पीने पर शरीर को एकदम से एनर्जी मिलती है. यह प्रोटीन से भरपूर होता है और सुबह के समय पिया जाए तो शरीर की थकान भी कम होती महससू होती है.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 7 / 7

सत्तू स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए अच्छा भी है, लेकिन इसके जरूरत से ज्यादा सेवन से बचें. 1-2 चम्मच ही सत्तू लें और एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं. बहुत ज्यादा सत्तू पीने पर ब्लोटिंग हो सकती है और पेट में गैस बनती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन