पौधे में Disprin डालने से क्या होगा? दोगुनी ग्रोथ के लिए कैसे करें इस्तेमाल

Plant For Disprin:DISPRIN का सही इस्तेमाल पौधों के लिए काफी अच्छा हो सकता है. इससे पौधों की इम्यूनिटी बढ़ जाती है और उसकी ग्रोथ अच्छी होती है. हालांकि, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल फूले या पत्तों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले यह लेख जरूर पढ़ें.

Plant For Disprin
1 / 6
पौधे में DISPRIN डालने से क्या होगा? Image Credit- Freepik

Disprin Uses For Plant: आजकल गार्डनिंग करने वाले लोग पौधों की तेज ग्रोथ के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. उन्हीं में से एक डिस्प्रिन का इस्तेमाल है, लेकिन क्या सच में यह पौधों के लिए फायदेमंद है? और अगर हां, तो इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें. कई बार गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया डिस्प्रिन पौधे को खराब कर सकता है. इसके इसे इस्तेमाल करने से पहले सही तरीका जान लें, ताकि मिट्टी के पोषक तत्वों को बचाया जा सके. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं डिस्प्रिन इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.  

विज्ञापन

पौधों में डिस्प्रिन डालने से क्या होता है?

पौधों में डिस्प्रिन डालने से क्या होता है?2 / 6

डिस्प्रिन में मुख्य रूप से एस्पिरिन होता है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में Salicylic Acid कहा जाता है. यह एक ऐसा कंपाउंड है जो पौधों में भी प्राकृतिक रूप से पाया जाता है. अगर सही तरह से इसका इस्तेमाल किया जाए तो फायदा दोगुना बढ़ सकता है.

विज्ञापन

ग्रोथ के लिए अच्छा

ग्रोथ के लिए अच्छा  3 / 6

Salicylic Acid पौधों के अंदर ग्रोथ हार्मोन को एक्टिव करता है, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं और पत्तियां ज्यादा हरी-भरी होती हैं. आप इसका इस्तेमाल मिट्टी में कर सकते हैं, ताकि इसकी ग्रोथ कोई रोक ना सके.

बीमारियों से बचाना

बीमारियों से बचाना4 / 6

गर्मियों में पौधे की ग्रोथ सही तरह से नहीं होती है. अगर ध्यान ना दिया जाए तो कई तरह के कीड़े लगने लगते हैं. आप इसका इस्तेमाल करें और पौधों की इम्यूनिटी बढ़ाएं. इससे फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम हो जाएगा.

विज्ञापन

फूल और फलों पर करें

फूल और फलों पर करें5 / 6

DISPRIN का सही इस्तेमाल करने से पौधों में फूलों और फलों की संख्या बढ़ सकती है. हालांकि, आपको मात्रा का ध्यान रखना होगा, क्योंकि कई बार जरूरत से ज्यादा मात्रा फूलों को खराब कर सकती है.

पौधे कमजोर होने से बचाना

पौधे कमजोर होने से बचाना6 / 6

गर्मी, ज्यादा पानी या सूखे जैसी स्थिति में पौधे कमजोर हो जाते हैं. ऐसे में DISPRIN पौधों का स्ट्रेस कम करने में मदद करता है. आप इसका स्प्रे बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन