भगवान के नाम पर रख सकते हैं अपने नए घर का नाम, यहां जानिए 5 बेहतरीन आइडियाज

Home Name Ideas: घर का नाम सिर्फ एक पहचान नहीं होता, बल्कि यह आपके घर की ऊर्जा और माहौल को भी प्रभावित करता है. अगर आप भी अपने नए घर के लिए नाम तलाश रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

Home Name Ideas
1 / 6
यहां जानिए 5 बेहतरीन आइडियाज. Image Credit- Shutterstock

New Home Plate Ideas: नया घर बनाना या खरीदना हर किसी का सपना होता है. घर सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होता, बल्कि यह हमारी भावनाओं, खुशियों और यादों का एक खास हिस्सा होता है. ऐसे में घर का नाम भी खास होना चाहिए. बहुत से लोग अपने घर का नाम भगवान के नाम पर रखना पसंद करते हैं, ताकि घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आशीर्वाद बना रहे. अगर आप भी अपने नए घर के लिए एक सुंदर और धार्मिक नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपको 5 बेहतरीन आइडियाज बता रहे हैं

विज्ञापन

श्रीराम निवास स्थान 

श्रीराम निवास स्थान  2 / 6

भगवान राम का नाम पर घर का नाम रखा जा सकता है. यह शांति, मर्यादा और आदर्श जीवन का प्रतीक है. श्रीराम निवास स्थान नाम रखने से घर में सादगी और सकारात्मकता का माहौल बना रहता है.

विज्ञापन

राधे श्याम धाम 

राधे श्याम धाम  3 / 6

अगर आप प्रेम और भक्ति का प्रतीक नाम चाहते हैं तो राधे श्याम धाम एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. यह नाम घर में प्रेम, अपनापन और खुशहाली का संकेत देता है. आप अपना नाम भी जोड़ सकते हैं.

शिवालय निवास 

शिवालय निवास  4 / 6

भगवान शिव का नाम शक्ति, संतुलन और शांति का प्रतीक माना जाता है. शिवालय नाम छोटा, आकर्षक और बहुत ही पवित्र लगता है. यह नाम घर में आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है.

विज्ञापन

लक्ष्मी सदन

लक्ष्मी सदन5 / 6

माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है. लक्ष्मी सदन नाम रखने से यह माना जाता है कि घर में हमेशा धन, सुख और समृद्धि बनी रहती है. यह नाम खासकर नए घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है.

गणेश कुंज 

गणेश कुंज  6 / 6

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी जो हर परेशानी को दूर करते हैं. गणेश कुंज नाम रखने से यह संकेत मिलता है कि घर में आने वाली हर बाधा दूर होगी और खुशियां बनी रहेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन