खाली पेट पुदीने का पानी पीने से क्या होता है? यहां जानिए Mint Water के प्रभाव

Mint Water Empty Stomach: पुदीने का पानी पीने पर सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. यहां जानिए खाली पेट पुदीने का पानी पिया जाए तो इससे शरीर पर कैसा असर होता है और इसके पॉजीटिव इफेक्ट्स कौन-कौन से हैं.

Mint water benefits
1 / 6
Mint water benefits

Mint Water Benefits: सेहत के लिए सबसे फायदेमंद पत्तों में पुदीना की गिनती होती है. खासतौर से गर्मियों में पुदीना के पत्ते (Mint Leaves) शरीर को ताजगी और ठंडक देते हैं. ये पत्ते पाचन को दुरुस्त रखने से लेकर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने तक में फायदा दिखाते हैं. पुदीना के पत्तों में कैलोरी कम होती है, ये कूलिंग होते हैं और शरीर को हाइड्रेशन देते हैं. ऐसे में यहां जानिए रोजाना खाली पेट पुदीना के पत्तों का पानी (Pudina Ka Pani) पीने पर क्या होता है.

विज्ञापन

कम हो सकता है वजन

कम हो सकता है वजन 2 / 6

पुदीना का पानी वजन घटाने में मददगार हो सकता है. पुदीना का पानी पीने पर मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. इसमें कम कैलोरी होने के चलते यह एक अच्छी वेट लॉस ड्रिंक की तरह काम करता है.

विज्ञापन

शरीर डिटॉक्स होता है

शरीर डिटॉक्स होता है 3 / 6

पुदीना का पानी पीने पर शरीर की गंदगी बाहर निकलती है. टॉक्सिंस हटाने वाली यह एक अच्छी डिटॉक्स ड्रिंक है.

शरीर को मिलता है हाइड्रेशन

 शरीर को मिलता है हाइड्रेशन 4 / 6

गर्मियों में अक्सर ही शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेशन देने के लिए पुदीने का पानी पिया जा सकता है.

विज्ञापन

ओरल हेल्थ अच्छी रहती है

ओरल हेल्थ अच्छी रहती है 5 / 6

पुदीने का पानी पीने पर ओरल हेल्थ अच्छी रहती है. इस पानी से मुंह की बदबू दूर होती है. हार्मोलन इंबैलेंस को ठीक करने में भी पुदीने के पानी के फायदे नजर आते हैं.

पाचन अच्छा होता है

पाचन अच्छा होता है 6 / 6

पुदीने का पानी पीने पर पाचन को दुरुस्त होने में मदद मिलती है. पेट संबंधी दिक्कतों जैसे एसिडिटी और गैस को कम करने में पुदीने का पानी कमाल का असर दिखाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन