नीली जींस पहनना यहां महिलाओं के लिए है जुर्म! जानिए किस देश का है ये अनोखा कानून

Where Blue Jeans Ban: आपकी जींस फेवरेट हो सकती है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा देश भी मौजूद है जहां पर महिलाओं के जींस पहनने पर रोक लगाई गई है. अगर कोई महिला गलती से पहन लेती है तो उसे जुर्मा भरना पड़ता है.

Where Blue Jeans Ban
1 / 6
Where Blue Jeans Ban

Mahilay Jeans Kaha Nahi Pahan Sakti: हर देश के कायदे और कानून काफी अलग होते हैं, उस देश की संस्कृति और पहनावा भी उसी के अनुसार ढलता है. कहीं के कानून सख्त होते हैं तो कहीं लोगों को ज्यादा आजादी दी गई होती है. यही वजह है कि हर देश के कानून, संस्कृति और पहनावे में बड़ा फर्क देखने को मिलता है. ऐसा भी फर्क हमें नॉर्थ कोरिया में देखने को मिलता है, जहां पर महिलाओं को जींस पहनने से मना किया जाता है. अगर कोई महिला जींस पहनती हुई नजर आती है तो इसे जुर्माना भरना पड़ सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि यह कानून क्या है और इसे क्यों लागू किया गया.

विज्ञापन

किस देश में है यह नियम?

किस देश में है यह नियम?2 / 6

उत्तर कोरिया में महिलाओं को जींस नहीं पहनने दिया जाता. बताया जाता है कि ब्लू जींस पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक है, जो देश की पारंपरिक विचारधारा के खिलाफ है. इसलिए महिलाओं को जींस नहीं पहनने दी जाती है.

विज्ञापन

पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखना

पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखना3 / 6

यह पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए बनाया गया था. सरकार चाहती है कि लोग पारंपरिक कपड़ों को अपनाएं और बाहरी फैशन से दूर रहें. आप भी इस कानून का पालन करते हैं.

नियम तोड़ने पर क्या हो सकता है?

नियम तोड़ने पर क्या हो सकता है?4 / 6

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई इस कानून का उल्लंघन करता है तो उसे पहले चेतावनी दी जाती है और फिर जुर्माना लगाया जाता है. अगर बात नहीं मानी तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है.

विज्ञापन

जींस के अलावा क्या है बैन?

जींस के अलावा क्या है बैन?5 / 6

हैरानी की बात तो यह है कि यहां पर सिर्फ जींस पहनने पर रोक नहीं लगाई गई, बल्कि हेयरस्टाइल पर भी रोक लगाई गई है. सरकार ने कुछ ही हेयरस्टाइल को मंजूरी दी है, जिनका पालन करना होता है.

विदेशी लोगों को भी फॉलो करना होगा

विदेशी लोगों को भी फॉलो करना होगा  6 / 6

इस देश में आने वाले हर विदेशी लोगों को भी इस कानून का पालन करना होता है. स्मारक स्थल जैसी संवेदनशील जगहों पर नीली जींस पहनना अपमानजनक माना जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन