खीरे से सिरे घिसने से क्या होता है? बिना रगड़े खाने से शरीर में दिखेंगे ये बदलाव

Cucumber Rub Karna: बचपन से ही हमें खीरा काटने से पहले नीचे के सिरे रगड़ने के लिए कहा जाता था, क्योंकि ऐसा करने से इसमें मौजूद कड़वाहट बाहर निकलती है और रगड़ने पर निकलते झाग भी दिखाई देते थे. लेकिन अगर हम बिना रगड़े खीरा खा लेंगे तो क्या होगा आइए जानते हैं.

Cucumber End Rubbing Is Useful
1 / 6
खीरे से सिरे घिसने से क्या होता है? Image Credit- Freepik

  Cucumber End Rubbing Is Useful: गर्मियां आ चुकी हैं और खीरे भी मार्केट में आने लगे हैं, क्योंकि खीरा इस मौसम में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला सूपर फूड है. इसे सलाद से लेकर रायता तक, लोग इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं. आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोग खीरे को काटने के बाद उसके सिरे को रगड़ते या घिसते हैं, जिससे सफेद झाग निकलता है. माना जाता है कि ऐसा करने से खीरे की कड़वाहट निकल जाती है, लेकिन सवाल यह है कि अगर आप खीरे को बिना रगड़े ही खा लें तो क्या होगा? आइए जानते हैं इससे शरीर पर क्या असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

कड़वाहट रह जाना

कड़वाहट रह जाना2 / 6

अगर आप खीरे के सिरों को बिना घिसे खा लेते हैं तो आपको कड़वाहट महसूस हो सकती है. रिसर्च के मुताबिक, इसके सिरों में कभी-कभी कुकुर्बिटासिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो कड़वाहट पैदा करता है.

विज्ञापन

पेट पर असर पड़ना

पेट पर असर पड़ना3 / 6

खीरे के सिरे बिना काटे खाने से कंपाउंड पेट में चला जाता है. इससे गैस बनने या हल्की अपच का कारण बन सकता है। हालांकि, यह समस्या हर किसी को नहीं होती क्योंकि यह खीरे की बनावट पर निर्भर करता है.

पोषक तत्वों पर नहीं पड़ता फर्क

पोषक तत्वों पर नहीं पड़ता फर्क4 / 6

खीरे को रगड़ने या न रगड़ने से इसके पोषक तत्वों पर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता. इसमें पानी, फाइबर, विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

हाइड्रेशन मिलना

हाइड्रेशन मिलना5 / 6

खीरे में लगभग 90% तक पानी होता है. इसलिए चाहे आप इसे रगड़कर खाएं या बिना रगड़े, यह शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने में मदद करता है.

पुराना है रगड़ने का तरीका

पुराना है रगड़ने का तरीका6 / 6

कई लोग खीरे के दोनों सिरे काटकर उन्हें आपस में रगड़ते हैं, जिससे झाग निकलते हैं. कहा जाता है कि इससे कड़वाहट कम हो जाती है और स्वाद बेहतर हो जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन