500 साल पुरानी केरल की यह प्रोबायोटिक ड्रिंक लू को रखेगी दूर, आप भी मिनटों में घर पर कर सकते हैं तैयार

Drink For Heatstroke: गर्मियों की धूप और गर्मी के कारण हालत खराब हो जाती है. ऐसे में ठंडक और हाइड्रेशन पाने के लिए केरल की इस 500 साल पुरानी रेसिपी को बनाकर पिया जा सकता है.

Kerala’s 500 Year Old Probiotic Summer
1 / 7
Kerala’s 500 Year Old Probiotic Summer

Kerala’s 500 Year Old Probiotic Summer Drink: चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए खानपान का खास ख्याल रखने की कोशिश की जाती है. खासतौर से खानपान में ऐसी ड्रिंक्स को शामिल किया जाता है जो शरीर को ठंडा रखें और गर्माहट को दूर रखने का काम करें. ऐसे में यहां आपको ऐसी ही एक कमाल की ड्रिंक के बारे में बताया जा रहा है. यह कोई ऐसी-वैसी ड्रिंक नहीं है बल्कि केरल की 500 साल पुरानी ट्रेडिशनल ड्रिंक है जिसे अनानास, आम और हरी मिर्च से बनाया जाता है. इस प्रोबायोटिक ड्रिंक से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचे रह सकते हैं सो अलग. ऐसे में यहां जानिए कैसे बनाते हैं यह ड्रिंक.

विज्ञापन

केरल की प्रोबायोटिक ड्रिंक

केरल की प्रोबायोटिक ड्रिंक 2 / 7

इस ड्रिंक की रेसिपी को सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगर हीना गुजराल ने शेयर किया है. यह केरल स्टाइल प्रोबायोटिक ड्रिंक शरीर को नेचुरल ठंडक देती है. गर्मियों में इसे पिया जाए तो शरीर को ताजगी मिलती है.

विज्ञापन

इस ड्रिंक को बनाने की सामग्री

इस ड्रिंक को बनाने की सामग्री 3 / 7

केलर की 500 साल पुरानी इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको अनानास और छिलके समेत कच्चे आम को लेना होगा. इसके अलावा, हरी मिर्च, काला नमक, मिश्री, काली सरसों के दाने, पीले सरसों के दाने और रेड चिली फ्लेक्स की जरूरत होगी.

ड्रिंक बनाने की रेसिपी

ड्रिंक बनाने की रेसिपी 4 / 7

ड्रिंक तैयार करने के लिए अनानास और छिलके समेत कच्चे आम को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे एक जार में डालें और साथ में बाकी सभी सामग्री मिला लें. अब किसी बर्तन में पानी उबालें और फिर ठंडा करने के लिए अलग रख दें. जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे फलों वाले जार में डाल दें.

विज्ञापन

24 से 48 घंटे तक करें फर्मेंट

24 से 48 घंटे तक करें फर्मेंट 5 / 7

इस जार में पानी भरकर इसे टाइट बंद कर दें और किचन काउंटर पर ही 24 से 48 घंटों के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें. इस बात का ध्यान रखें कि आपको इसे फ्रिज में नहीं रखना है.

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 6 / 7

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आयोडाइज्ड नमक का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इससे फर्मेंटेशन की प्रक्रिया खराब हो सकती है. इसके बजाय काला नमक या सी सॉल्ट का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है.

विज्ञापन

इस ड्रिंक को पीने के क्या फायदे हैं

इस ड्रिंक को पीने के क्या फायदे हैं 7 / 7

इस तैयार ड्रिंक को पीने पर शरीर को प्रोबायोटिक्स, इलेक्ट्रोलाइट्स, डाइजेस्टिव सपोर्ट और एनर्जी मिलती है. साथ ही, यह शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने में असरदार होता है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन