सिर में ड्राइनेस के कारण होती है खुजली तो बनाकर लगा लीजिए ये हाइड्रेटिंग हेयर मास्क, स्कैल्प को मिल जाएगी नमी

Hair Mask For Dry Hair: रूखे-सूखे बालों से परेशान हैं और सिर पर खुजली होती है तो यहां जानिए किस तरह हेयर मास्क बनाकर इन दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है. इस तरह स्कैल्प की दिक्कतें दूर हो जाती हैं.

Dry Hair Mask
1 / 7
Homemade Hair Mask: इस तरह घर पर ही बनाएं हेयर मास्क. AI Generated Image

Hair mask For Dry Ictchy Scalp: स्कैल्प यानी सिर की सतह जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाती है तो इससे बाल भी रूखे-सूखे नजर आने लगते हैं. स्कैल्प की ड्राइनेस खुजली की भी वजह बनती है. ऐसे में व्यक्ति को अक्सर ही सिर की खुजलाहट से परेशान होना पड़ता है और किसी और के सामने शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ता है सो अलग. इस दिक्कत में घर पर कुछ हेयर मास्क (Hair Mask) बनाकर लगाए जा सकते हैं. ये हेयर मास्क बालों और स्कैल्प के रूखेपन को दूर करते हैं और स्कैल्प को हाइड्रेशन देते हैं.

विज्ञापन

नारियल तेल और शहद का मास्क

नारियल तेल और शहद का मास्क 2 / 7

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे-सूखे हो गए हैं और सिर में खुजली महसूस होती है तो नारियल तेल और शहद का मास्क लगाया जा सकता है. एक चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच शहद मिलाकर मास्क तैयार करें. इसे सिर पर 15 से 20 मिनट रखकर धो लें. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल

 ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल 3 / 7

यह हेयर मास्क ड्राई बालों के लिए बेहद अच्छा है. इसे सिर पर लगाने से स्कैल्प एक्सफोलिएट होती है, स्कैल्प पर जम गंदगी हटती है और स्कैल्प साफ नजर आती है. 2 चम्मच ब्राउन शुगर और एक चम्मच ऑलिव ऑयल को मिलाकर इस हेयर मास्क को तैयार किया जा सकता है. Image Credits - Pexels

दही, शहद और केले का मास्क

दही, शहद और केले का मास्क 4 / 7

रूखे, सूखे और फ्रिजी बालों पर इस हेयर मास्क को लगाएं. यह रूखेपन से होने वाली सिर की खुजली को भी दूर करता है. इसे बनाने के लिए एक पके हुए केले में 2 चम्मच सादा दही और एक चम्मच शहद मिला लें. इसे मिक्स करके बालों की जड़ों से सिरों तक लगा लें. इसके बाद 30 से 40 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

एलोवेरा और टी ट्री ऑयल हेयर मास्क

एलोवेरा और टी ट्री ऑयल हेयर मास्क 5 / 7

एलोवेरा में टी ट्री ऑयल मिलाकर सिर पर लगाया जाए तो इससे स्कैल्प की खुजली दूर हो जाती है. एलोवेरा के सूदिंग गुण स्कैल्प की खुजलाहट को दूर करने में असरदार होते हैं. 4 चम्मच एलोवेरा में 4 से 5 बूंदे टी ट्री ऑयल की और इतनी ही बूंदें किसी और तेल की भी मिला लें. इस मासक को सिर पर 20 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें. Image Credits - Pexels

एलोवेरा और शहद का मास्क

एलोवेरा और शहद का मास्क 6 / 7

ड्राई और खुजलाहट वाली स्कैल्प पर एलोवेरा और शहद का मास्क लगाकर देखें. एक चम्मच शहद और 4 चम्मच एलोवेरा जैल को साथ मिलाकर सिर पर लगाएं. इसे बालों की जड़ों पर अच्छे से लगा लें. अब मास्क को 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. स्कैल्प चमक जाती है. Image Credits - Pexels

विज्ञापन

पहले पैच टेस्ट जरूर करें

पहले पैच टेस्ट जरूर करें 7 / 7

स्कैल्प पर कुछ नया लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है. मास्क लगाने से 24 घंटे पहले सिर के एक छोटे से हिस्से में इस मास्क को लगाकर देखें. अगर 24 घंटों में स्कैल्प पर किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है तो इस मास्क को पूरे सिर पर लगाया जा सकता है. Image Credits - Pexels यह भी पढ़ें- Hair Care: बाजार का शैंपू छोड़िए, अब घर पर तैयार करें एलोवेरा शैंपू, यहां जानिए आसान तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन