Kitchen Cooling Hacks: किचन में नहीं होगी भट्टी जैसी गर्मी, बस कुकिंग के दौरान करें ये छोटे बदलाव

Kitchen Stay Cool: गर्मियों में किचन की गर्मी से पूरी तरह बचना मुश्किल है, लेकिन कुछ स्मार्ट बदलाव करके इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है. हम कुछ टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से किचन को ठंडा रखा जा सकता है.

Kitchen Stay Cool
1 / 6
किचन के ठंडा रखने के टिप्स- Image Credit- AI

Advertisment

सुबह या रात में करें ज्यादा कुकिंग का प्लान 

सुबह या रात में करें ज्यादा कुकिंग का प्लान 2 / 6

गर्मी के वक्त कुकिंग ना करें और अगर बना रहे है तो ज्यादा मेहनत वाला खाना ना बनाएं. सुबह जल्दी या रात में खाना बनाने की कोशिश करें, जिससे किचन कम गर्म होगा. इसे भी पढ़ें- शुरू हो गया है नौतपा, जानिए किस रंग के कपड़े पहनने पर नहीं लगेगी गर्मी

विज्ञापन

एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं

एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं3 / 6

कुकिंग के दौरान निकलने वाली गर्मी और धुआं किचन में फंस जाता है. इसलिए खाना बनाते समय एग्जॉस्ट फैन या चिमनी जरूर ऑन रखें. इससे गर्म हवा बाहर निकलती रहेगी और किचन में घुटन महसूस नहीं होगी.

गैस के पास रखें टेबल फैन रखें 

गैस के पास रखें टेबल फैन रखें 4 / 6

अगर किचन बहुत गर्म हो जाता है तो गैस से थोड़ी दूरी पर छोटा टेबल फैन रखें. इससे हवा चलती रहेगी और पसीना कम आएगा. ध्यान रखें कि फैन की हवा सीधे गैस की लौ पर न पड़े.

विज्ञापन

किचन की खिड़कियां खोलकर रखें

किचन की खिड़कियां खोलकर रखें5 / 6

हवा के लिए खिड़की हमेशा खोलकर रखें खाना बनाते वक्त पर्दा भी हटा दें. इससे बाहर की हवा अंदर आएगी और गर्म हवा बाहर निकल जाएगी.

माइक्रोवेव या एयर फ्रायर का करें इस्तेमाल

माइक्रोवेव या एयर फ्रायर का करें इस्तेमाल6 / 6

हर चीज गैस पर बनाने की बजाय कभी-कभी माइक्रोवेव या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें. इससे किचन में कम गर्मी पैदा होगी. इसके अलावा, कुकिंग करते समय पास में ठंडा पानी, छाछ या नींबू पानी जरूर रखें. इसे भी पढ़ें- सुबह-सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से क्या फायदा होता है?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन