शुरू हो गया है नौतपा, जानिए किस रंग के कपड़े पहनने पर नहीं लगेगी गर्मी
Best Colors For Summer: गर्मियों के मौसम में सही रंग के कपड़े पहने जाएं तो शरीर गर्मी को कम सोखता है और ठंडक महसूस करता है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस रंग के कपड़े गर्मियों में पहनने के लिए परफेक्ट होते हैं.

Which Color To Wear In Summer: नौतपा के नौ दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है. इस दौरान सूरज अपना कहर बरसाता है और धरती तपने लगती है. भारत में खासतौर से ऐसे कई इलाके हैं जहां तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है. ऐसे में खुद को गर्मी से बचाए रखना बेहद जरूरी होता है. यहां ऐसे ही कुछ रंगों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें पहनने पर गर्मी का कहर कम लगता है. ये रंग गर्माहट को नहीं सोखते हैं और इसीलए इन रंगों के कपड़े पहनने पर शरीर तपता नहीं है. ऐसे में आप इन रंगों के कपड़े नौतपा के दौरान पहन सकते हैं.
सफेद
2 / 7नौतपा में पहनने के लिए सबसे अच्छा रंग है सफेद. यह रंग धूप को सोखता नहीं है बल्कि रिफ्लेक्ट करता है. ऐसे में सफेद पहनने पर शरीर में गर्माहट ट्रैप नहीं होती है.
हल्का नीला
3 / 7गर्मियों के दौरान हल्का नीला रंग भी पहना जा सकता है. यह रंग धूप को रिफ्लेक्ट करता है और इससे शरीर ठंडक महसूस करता है.
लाइट ग्रे
4 / 7वाइट की ही तरह लाइट ग्रे भी धूप को ट्रैप नहीं करता है बल्कि रिफ्लेक्ट कर देता है. ऐसे में गर्मियों के मौसम में इस रंग के कपड़े पहनना अच्छा ऑप्शन साबित होता है.
सॉफ्ट पिंक
5 / 7हल्का गुलाबी रंग गर्मियों में पहनने के लिए अच्छा होता है. इस रंग के कपड़े सनलाइट को रिफ्लेक्ट कर देते हैं.
पेस्टल कलर्स
6 / 7हल्के पेस्टल कलर्स जैसे लैवेंडर, लाइट ग्रीन या येलो भी गर्माहट में पहनने के लिए अच्छे होते हैं. इन रंगों को पहनने पर शरीर धूप में बहुत ज्यादा तपता नहीं है.
कैसे फैब्रिक के कपड़े पहनें
7 / 7गर्मियों में सही फैब्रिक का ध्यान रखना जरूरी है. आप कॉटन या लिनेन के कपड़े पहन सकते हैं. ये दोनों ही फैब्रिक शरीर को गर्माहट से बचाते हैं, पसीने को सोखते हैं और हवादार होते हैं. यह भी पढ़ें - धूप में निकलते हैं तो कभी ना पहनें इन 3 रंगों के कपड़े, गर्मी में जीना मुहाल कर देंगे ये कलर