सुबह-सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से क्या फायदा होता है?

Coriander Water Benefits: धनिया का पानी सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है. ऐसे में इस पानी को रोज सुबह खाली पेट पिया जाए तो शरीर को ज्यादा लाभ होता है. यहां जानिए धनिया का पानी सेहत के लिए किस-किस तरह से फायदेमंद है.

Dhaniya Ka pani pine ke fayde
1 / 7
Dhaniya Ka pani pine ke fayde

Dhaniya Water Benefits: धनिया के दाने ना सिर्फ खुशबू में अच्छे होते हैं बल्कि स्वाद में भी लाजवाब हैं और औषधीय गुणों से भरपूर भी. इसीलिए आयुर्वेद में भी धनिया के दानों (Coriander Seeds) के फायदे गिनाए जाते हैं. धनिया के दानों में फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन ए, सी और के की भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में धनिया के दानों को पानी में भिगोकर इस पानी को पिया जाए तो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. यहां जानिए सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने पर शरीर पर कैसा असर होता है.

विज्ञापन

पाचन बेहतर होता है

पाचन बेहतर होता है 2 / 7

रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने पर पाचक एंजाइम्स सक्रिय होते हैं. इससे ब्लोटिंग, अपच या पेट में भारीपन जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है.

विज्ञापन

नेचुरल डिटॉक्स

नेचुरल डिटॉक्स 3 / 7

धनिया का पानी एक अच्छे डिटॉक्स वॉटर की तरह असर दिखाता है. यह शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालता है और शरीर को डिटॉक्स गुण देता है.

वजन कम होता है

वजन कम होता है 4 / 7

सुबह उठकर खाली पेट धनिया पानी पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है. यह पानी फैट बर्निंग गुणों से भरपूर होता है.

विज्ञापन

सूजन कम होती है

सूजन कम होती है 5 / 7

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के चलते धनिया का पानी पीने पर सूजन कम होती है. एसिडिटी या पेट की अन्य दिक्कतों को दूर करने में भी इस पानी का असर दिखता है.

त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा के लिए फायदेमंद 6 / 7

धनिया का पानी पीने पर त्वचा को इसके फायदे मिलते हैं. यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के चलते त्वचा को कील-मुंहासों से दूर रखता है.

विज्ञापन

कैसे बनाएं धनिया का पानी

कैसे बनाएं धनिया का पानी 7 / 7

रात के समय एक चम्मच धनिया के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. अगली सुबह इस पानी को हल्का गर्म करके खाली पेट पी लें. यह भी पढ़ें - गर्मियों में कच्चा प्याज खाना चाहिए या नहीं? जानिए शरीर पर क्या असर होता है अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन