अमरूद के पत्तों से कैसे बनाएं माउथवॉश? जानिए आसान तरीका और फायदे
Guava Leaves Mouthwash: अमरूद के पत्ते एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. इस चलते अमरूद के पत्तों से बना माउथवॉश मुंह के लिए फायदेमंद होता है. यहां जानिए घर पर इस माउथवॉश को कैसे बनाते हैं.

Guava Leaves Benefits: अमरूद के पत्तों के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं. ऐसे में अमरूद के पत्तों का माउथवॉश बनाया जाए तो यह मुंह के बैक्टीरिया को दूर करता है, मसूड़ों की सूजन को कम करता है और मुंह से आने वाली बदबू से छुटकारा दिलाता है सो अलग. अमरूद के पत्ते (Amrood Ke Patte) एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के चलते फायदा दिखाते हैं. यहां जानिए किस तरह अमरूद के पत्तों का माउथवॉश बनाकर तैयार किया जा सकता है.
माउथवॉश बनाने के लिए चाहिए होंगी ये चीजें
2 / 7अमरूद के पत्तों का माउथवॉश बनाने के लिए आपको 8 से 10 अमरूद के पत्ते, 2 कप पानी और एक छोटा चम्मच नमक चाहिए होगा. आप चाहे तो बिना नमक के भी माउथवॉश बना सकते हैं.
इस तरह करें तैयार
3 / 7माउथवॉश बनाने के लिए अमरूद के पत्ते अच्छी तरह से धो लें. अब पैन में पानी गर्म करके धीमी आंच पर पत्ते पकाएं. जब पानी हल्का हरा हो जाए आंच बंद कर दें. मिश्रण ठंडा होने पर इसमें नमक मिलाया जा सकता है. बस तैयार है आपका माउथवॉश.
कैसे इस्तेमाल करें
4 / 7माउथवॉश इस्तेमाल करने के लिए इससे 1 से 2 बार दिन में कुल्ला किया जा सकता है. इसे मुंह में 30 सेकंड के लिए रखें और यहां से वहां घुमाएं. ध्यान रहे कि आप इसे निगलें नहीं.
बैक्टीरिया होगा दूर
5 / 7अमरूद के पत्तों का माउथवॉश मुंह की बदबू को दूर करता है. इससे सांसों से आने वाली बदबू से राहत मिलती है.
मसूड़ों की सूजन दूर होगी
6 / 7अमरूद के पत्तों से बना माउथवॉश मसूड़ों की बदबू को दूर करता है. इससे मसूड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है.
दांत रहते हैं साफ
7 / 7अमरूद के पत्तों के माउथवॉश से दांत साफ रहते हैं. इससे बार-बार निकलने वाले छालों की दिक्कत भी दूर होती है. यह भी पढ़ें - रोज भीगे हुए अखरोट खाने से क्या होता है? यहां जानिए Walnuts का शरीर पर कैसा असर होता है अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.