रोज भीगे हुए अखरोट खाने से क्या होता है? यहां जानिए Walnuts का शरीर पर कैसा असर होता है

Walnuts Benefits: अखरोट को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ड्राई फ्रूट माना जाता है. खासकर अगर इन्हें रातभर भिगोकर खाया जाए तो शरीर को और भी ज्यादा लाभ मिल सकते हैं. यहां जानिए रोज भीगे हुए अखरोट खाने से शरीर पर क्या असर होता है.

Walnuts Benefits
1 / 7
Walnuts Benefits

Soaked Walnuts Benefits: अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आप रोज सुबह भीगे हुए अखरोट (Bhige Akhrot) खाते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. भीगने के बाद अखरोट ज्यादा आसानी से पचते हैं और शरीर इनके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाता है. ये दिमाग, दिल और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं रोज भीगे हुए अखरोट खाने के 5 बड़े फायदे क्या हैं.4

विज्ञापन

दिमाग को बनाते हैं तेज

दिमाग को बनाते हैं तेज2 / 7

अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर बनाने में मदद करते हैं. रोज भीगे हुए अखरोट खाने से याददाश्त और फोकस मजबूत हो सकता है.

विज्ञापन

दिल को रखते हैं स्वस्थ

दिल को रखते हैं स्वस्थ3 / 7

भीगे हुए अखरोट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है. इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं.

पाचन को बनाते हैं बेहतर

पाचन को बनाते हैं बेहतर4 / 7

अखरोट में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. भीगे हुए अखरोट खाने से कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

वजन कंट्रोल करने में मददगार

वजन कंट्रोल करने में मददगार5 / 7

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो भीगे हुए अखरोट आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती.

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद6 / 7

अखरोट में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. साथ ही यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने में भी सहायक हो सकते हैं.

विज्ञापन

कितने अखरोट खाने चाहिए?

कितने अखरोट खाने चाहिए?7 / 7

रोजाना 2 से 4 भीगे हुए अखरोट खाना शरीर के लिए पर्याप्त माना जाता है. इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह भी पढ़ें - बार-बार नींद टूटने का क्या कारण होता है? डॉक्टर ने कहा हो सकता है किसी बीमारी का लक्षण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन