कितनी भी तेज गर्मी हो, टंकी का पानी रहेगा हर वक्त ठंडा! अपनाएं ये आसान देसी तरीके

क्या आप भी गर्मी में टंकी से आ रहे गर्म पानी से परेशान है? हम आपको इस स्टोरी में ऐसे टिप्स देंगे, जिसे अपनाकर आपकी टंकी में हर वक्त ठंडा पानी रहेगा.

How To Keep Water Tank Cool In Summer
1 / 7

उत्तर भारत में गर्मी ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है. बाहर सड़कों से लेकर घरों  तक गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब भी वह नहाने या किसी दूसरे काम के लिए नल खोलते हैं, तो उसमें से इतना गर्म पानी आता है, मानो पानी उबला हुआ हो. आइए जानते हैं आप कैसे इस समस्या से राहत पा सकते हैं.  

विज्ञापन

उत्तर भारत में गर्मी का कहर

उत्तर भारत में गर्मी का कहर2 / 7

उत्तर भारत में गर्मी अब तेजी से असर दिखा रही है. अप्रैल के आखिरी दिनों में कई शहरों का तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है, इसका असर न सिर्फ सड़कों पर बल्कि घरों के अंदर भी महसूस होने लगा है.

विज्ञापन

छत पर रखी टंकी का पानी हो रहा है गर्म

छत पर रखी टंकी का पानी हो रहा है गर्म3 / 7

तेज धूप के कारण छत पर रखी पानी की टंकियां तेजी से गर्म हो रही हैं. कई घरों में नल खोलते ही बहुत गर्म पानी निकल रहा है, जिससे नहाना और सफाई करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, कुछ आसान टिप्स का इस्तेमाल किया जाए, तो इस स्थिति से राहत पाया जा सकता है.

इंसुलेटेड कवर से मिलेगा बड़ा फायदा

इंसुलेटेड कवर से मिलेगा बड़ा फायदा4 / 7

टंकी को ठंडा रखने का सबसे आसान तरीका उसे ढकना है. बाजार में इंसुलेटेड वॉटर टैंक कवर मिल जाते हैं, जो सीधी धूप रोकते हैं. घर में थर्माकोल शीट, रेक्सीन या पुराने गद्दे से भी कवर बनाकर उपयोग किया जा सकता है.

विज्ञापन

टंकी के ऊपर शेड लगवाना रहेगा फायदेमंद

टंकी के ऊपर शेड लगवाना रहेगा फायदेमंद5 / 7

अगर टंकी छत पर खुली धूप में रखी है, तो उसके ऊपर टीन, फाइबर या ग्रीन नेट का शेड लगवाना अच्छा उपाय है. इससे धूप सीधे टंकी पर नहीं पड़ेगी और पानी ज्यादा गर्म नहीं होगा और साथ ही, छत भी कुछ हद तक ठंडी रहेगी.

हल्के रंग से पेंट करने पर कम होगी गर्मी

हल्के रंग से पेंट करने पर कम होगी गर्मी6 / 7

गहरे रंग की टंकियां धूप ज्यादा सोखती हैं, जिससे पानी जल्दी गर्म होता है. अगर टंकी पर सफेद या हल्का रंग कराया जाए, तो सूरज की गर्मी कम असर करेगी. इससे पानी का तापमान सामान्य रखने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

पौधों और ग्रीन कवर भी मददगार

पौधों और ग्रीन कवर भी मददगार7 / 7

टंकी के आसपास गमले रखना या बेल वाले पौधे लगाना भी अच्छा देसी उपाय है. इससे प्राकृतिक छाया बनती है और धूप सीधे टंकी तक कम पहुंचती है. साथ ही छत का वातावरण भी थोड़ा ठंडा महसूस होता है. (Image: AI/Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन