घर में छिपकलियों ने डाल दिया है डेरा? आजमाएं ये 7 असरदार घरेलू नुस्खे, मिल जाएगा छुटकारा

घर में छिपकली दिखना कई लोगों के लिए बेहद परेशान करने वाला होता है. खासकर किचन और कमरे की दीवारों पर दिखने वाली छिपकली डर भी पैदा करती है. हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना किसी केमिकल के छिपकली को घर से दूर रख सकते हैं.

How To Get Rid Of Lizards At Home
1 / 9
Credit: Social Media

विज्ञापन

घर में छिपकली क्यों आती है?

घर में छिपकली क्यों आती है?2 / 9

भारत में ज्यादातर घरों में दीवारों पर दिखने वाली छिपकली को हाउस गेको कहा जाता है. ये आमतौर पर गर्म और नमी वाली जगहों पर रहना पसंद करती है. घर के अंदर छिपकली आने की सबसे बड़ी वजह होती है कीड़े-मकोड़ों की मौजूदगी, क्योंकि छिपकली इन्हें खाकर ही जीवित रहती है. अगर घर में मच्छर, पतंगे या छोटे-छोटे कीड़े ज्यादा हैं तो छिपकली भी वहां ज्यादा दिखाई देती है. किचन, बाथरूम और खिड़कियों के आसपास अक्सर छिपकली देखी जाती है. हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप छिपकली को घर से दूर रख सकते हैं और उनके आने की संभावना कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

लहसुन की गंध से दूर रहती है छिपकली

लहसुन की गंध से दूर रहती है छिपकली3 / 9

लहसुन की तेज गंध छिपकली को बिल्कुल पसंद नहीं आती. यही वजह है कि इसे नेचुरल लिजर्ड रिपेलेंट भी माना जाता है. अगर घर में बार-बार छिपकली दिखाई देती है तो आप लहसुन का इस्तेमाल करके उन्हें दूर भगा सकते हैं. इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को छीलकर घर के उन कोनों में रख दें जहां छिपकली ज्यादा दिखाई देती है. खिड़की, दरवाजे और किचन के कोनों में लहसुन रखना ज्यादा असरदार माना जाता है. लहसुन की तेज गंध से छिपकली उस जगह से दूर रहने लगती है.

अंडे के छिलके भी होते हैं कारगर

अंडे के छिलके भी होते हैं कारगर4 / 9

अंडे के खाली छिलके भी छिपकली को दूर रखने में मदद कर सकते हैं. दरअसल छिपकली को लगता है कि आसपास कोई बड़ा जानवर मौजूद है, जिससे वो उस जगह पर आने से बचती है. अगर आप इस उपाय को अपनाना चाहते हैं तो अंडे के खाली छिलकों को धोकर सुखा लें और उन्हें घर के उन हिस्सों में रख दें जहां छिपकली ज्यादा दिखाई देती है. खिड़की के पास, दरवाजों के कोनों और किचन की शेल्फ के आसपास इन्हें रखने से फायदा मिल सकता है. ध्यान रखें कि छिलकों को हर कुछ दिनों में बदलते रहें.

विज्ञापन

काली मिर्च का स्प्रे

काली मिर्च का स्प्रे5 / 9

काली मिर्च की तीखी खुशबू और असर छिपकली को बिल्कुल पसंद नहीं आता. इसलिए काली मिर्च का स्प्रे बनाकर घर में इस्तेमाल करना भी एक आसान और प्राकृतिक उपाय हो सकता है. इसके लिए पानी में थोड़ा काली मिर्च पाउडर मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. अब इसे दीवारों, खिड़कियों और उन कोनों में स्प्रे करें जहां छिपकली दिखाई देती है. इसकी गंध और तीखापन छिपकली को उस जगह से दूर रहने के लिए मजबूर करता है.

प्याज की गंध

प्याज की गंध6 / 9

प्याज की तेज गंध भी छिपकली को पसंद नहीं होती. इसलिए घर में प्याज का इस्तेमाल भी छिपकली को दूर रखने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें घर के कोनों, सिंक के आसपास और खिड़की के पास रख दें. कुछ समय बाद आप देखेंगे कि छिपकली उस जगह पर कम दिखाई देने लगती है. हालांकि प्याज को समय-समय पर बदलना जरूरी है ताकि उसकी गंध बनी रहे.

विज्ञापन

नैफ्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल

नैफ्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल7 / 9

नैफ्थलीन बॉल्स की तेज गंध कई तरह के कीड़ों और छिपकली को दूर रखने में मदद करती है. यही वजह है कि कई लोग घर में इन्हें इस्तेमाल करते हैं. आप इन्हें अलमारी, किचन के कोनों या सिंक के नीचे रख सकते हैं. हालांकि ध्यान रखें कि नैफ्थलीन बॉल्स को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए, क्योंकि ये उनके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं.

घर की सफाई रखना है सबसे जरूरी

घर की सफाई रखना है सबसे जरूरी8 / 9

अगर घर साफ-सुथरा रहेगा तो कीड़े-मकोड़े कम होंगे और छिपकली के आने की संभावना भी घट जाएगी. इसलिए घर की नियमित सफाई करना बेहद जरूरी है. किचन में खाना खुला न छोड़ें, कूड़ा समय पर बाहर फेंकें और घर के कोनों में जमा गंदगी को साफ करते रहें. इसके अलावा दीवारों और खिड़कियों की दरारों को भी बंद करना चाहिए ताकि छिपकली अंदर ना आ सके.

विज्ञापन

इन आदतों से भी छिपकली रहेगी दूर

इन आदतों से भी छिपकली रहेगी दूर9 / 9

अगर आप चाहते हैं कि छिपकली घर में बिल्कुल न आए तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. रात में अनावश्यक लाइट बंद रखें, क्योंकि रोशनी की वजह से कीड़े आकर्षित होते हैं और उनके पीछे छिपकली भी आती है. इसके अलावा खिड़की-दरवाजों के गैप बंद रखें और घर में नमी जमा न होने दें. इन आसान उपायों को अपनाकर आप बिना किसी केमिकल या महंगे प्रोडक्ट के छिपकली को घर से दूर रख सकते हैं. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन